- Home
- Business
- ज्वैलरी शॉपिंग का गोल्डन चांस! दिल्ली से लखनऊ तक सोना सस्ता, जानें टॉप-10 शहरों में 22ct-24ct का भाव
ज्वैलरी शॉपिंग का गोल्डन चांस! दिल्ली से लखनऊ तक सोना सस्ता, जानें टॉप-10 शहरों में 22ct-24ct का भाव
Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए हफ्ते की शुरुआत बड़ी राहत के साथ हुई है। ग्लोबल मार्केट में मची उथल-पुथल और ईरान-अमेरिका जंग से आज 23 मार्च को सोने के दाम में गिरावट है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में 10 ग्राम सोने का ताजा रेट क्या है..

दिल्ली में आज सोने का रेट
देश की राजधानी में आज सोना खरीदने वालों की चांदी है। यहां 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव ₹1,46,120 है, जबकि जेवर बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का रेट ₹1,33,950 प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
मुंबई में आज सोने का भाव
मायानगरी मुंबई में कीमतें दिल्ली के मुकाबले थोड़ी कम हैं। यहाँ आज 24 कैरेट सोना ₹1,45,970 और 22 कैरेट सोना ₹1,33,800 के स्तर पर है।
कोलकाता में आज सोने का भाव
कोलकाता में आज सोने के दाम मुंबई के बराबर हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹1,45,970 और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,33,800 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चेन्नई में आज गोल्ड का रेट
दक्षिण भारत के शहरों में चेन्नई फिलहाल सबसे महंगा बना हुआ है। यहाँ 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹1,48,580 है, वहीं 22 कैरेट का भाव ₹1,36,200 है।
चंडीगढ़ में आज सोने की कीमत
उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में से एक चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,46,120 और 22 कैरेट का रेट ₹1,33,950 बना हुआ है।
गुरुग्राम में आज गोल्ड का रेट
हरियाणा के गुरुग्राम में भी आज सोने की चमक फीकी है। यहां 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹1,46,120 और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,33,950 के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
नोएडा में आज गोल्ड रेट
दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज सोने की कीमतें स्थिर हैं। यहां 24 कैरेट के लिए आपको ₹1,46,120 और 22 कैरेट के लिए ₹1,33,950 चुकाने होंगे।
गाजियाबाद में आज सोने का दाम
गाजियाबाद में भी कीमतें स्थिर हैं। यहां आज 24 कैरेट के लिए आपको ₹1,46,120 और 22 कैरेट के लिए ₹1,33,950 चुकाने होंगे।
लखनऊ में आज सोने का दाम
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी दिल्ली जैसा ही ट्रेंड है। यहां आज 24 कैरेट का रेट ₹1,46,120 और 22 कैरेट का रेट ₹1,33,950 बना हुआ है।
पटना में आज सोने का भाव
बिहार की राजधानी पटना में खरीदारों को राहत मिली है। यहां आज 24 कैरेट का रेट ₹1,46,020 और 22 कैरेट का रेट ₹1,33,850 है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए हैं। यहां दी गई कीमतें सुबह 9 बजे तक की अपडेट्स हैं, जो समय के साथ बदल सकती हैं और लोकल बाजार, टैक्स (GST) और मेकिंग चार्ज के आधार पर आपके शहर या शोरूम में अलग हो सकती हैं। किसी भी निवेश या गहने खरीदने से पहले अपने नजदीकी ज्वेलर या वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सटीक भाव और सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

