MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Gold-Silver Price Crash: 53 दिन में सोना ₹41000, चांदी ₹1.84 लाख तक टूटी, अभी और गिरेंगे रेट्स?

Gold-Silver Price Crash: 53 दिन में सोना ₹41000, चांदी ₹1.84 लाख तक टूटी, अभी और गिरेंगे रेट्स?

Gold-Silver Price Forecast: सोने-चांदी के भाव अर्श से फर्श पर आ गए हैं। महज 53 दिनों में चांदी ₹1.84 लाख और सोना ₹41,000 तक सस्ता हो गया है। आखिर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग के बावजूद दाम क्यों गिर रहे हैं? क्या रेट्स और गिरेंगे? यहां जानिए... 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 23 2026, 02:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : AI Generated

आज 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

IBJA (India Bullion and Jewellers Association Ltd.) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में एक ही झटके में 12,000 रुपए से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार, 22 मार्च तक जो सोना करीब 1.47 लाख रुपए में था, वो अब गिरकर 1.35 लाख रुपए पर आ गया है।

25
Image Credit : Gemini

देश के बड़े शहरों में आज सोने का हाल क्या है?

चेन्नई- 1,41,280 रुपए प्रति 10 ग्राम

दिल्ली, जयपुर और लखनऊ- 1,40,170 रुपए प्रति 10 ग्राम

मुंबई, कोलकाता और रायपुर- 1,40,020 रुपए प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद, भोपाल और पटना- 1,40,070 रुपए प्रति 10 ग्राम

Related Articles

Related image1
Gold ALERT: घर में रखा सोना बढ़ा रहा है आपकी 'गरीबी'? जानिए कैसे
Related image2
Share Market Crash: ₹500 से सस्ते इन 4 शेयरों ने 1 घंटे में साफ कर दी कमाई! आपका पैसा भी तो नहीं फंसा
35
Image Credit : AI Generated

चांदी में भी क्रैश, 30,000 रुपए तक सस्ती

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी ने तो गिरावट के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक किलो चांदी की कीमत में आज करीब 30,900 रुपए की भारी गिरावट आई है। सोमवार को चांदी का रेट 2.32 लाख से गिरकर करीब 2.01 लाख रुपए तक पहुंच गया है। पिछले 53 दिनों में चांदी अपने हाई लेवल से 1.84 लाख रुपए तक सस्ती हो चुकी है।

45
Image Credit : Gemini

सोने-चांदी में गिरावट के 5 सबसे बड़े कारण?

  1. जंग के डर से निवेशक अपना सोना-चांदी बेचकर कैश अपने पास रखना चाहते हैं ताकि इमरजेंसी में काम आए।
  2. जनवरी में सोना 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर था। अब बड़े इनवेस्टर्स ऊंचे दाम पर अपनी होल्डिंग बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
  3. अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर जो सख्ती चल रही है, उसने भी गोल्ड की चमक को थोड़ा फीका कर दिया है।
  4. सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट और क्रिप्टो मार्केट में भी लोग पैसा निकाल रहे हैं, जिसका असर कीमती धातुओं पर दिख रहा है।
  5. गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) से भी निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
55
Image Credit : Getty

क्या सोना-चांदी और सस्ते होंगे?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने-चांदी में गिरावट का यह दौर अभी रुकने वाला नहीं है। हालांकि, निवेशकों को नई खरीदारी से थोड़ा बचना चाहिए, क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतें और भी नीचे जा सकती हैं। केडिया एडवाइजरी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट्स का मानना है कि MCX पर सोने की कीमत गिरकर करीब 1.15 लाख रुपए तक और चांदी की कीमत 1.75 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। हालांकि, सोने और चांदी के ऐतिहासिक रुझान को देखें तो पता चलता है कि युद्धों या इसी तरह के तनावों के कारण कीमतों में गिरावट आने के बाद, वे फिर से बढ़ने लगती हैं। ऐसे में यह गिरावट लॉन्ग टर्म निवेशकों और ज्वैलरी खरीदारों के लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है, खासकर अगर आने वाले महीनों में कीमतें स्थिर हो जाएं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे निवेश की सलाह न मानें। यहां दिए गए सोने-चांदी के रेट्स IBJA और MCX के अनुसार दोपहर 2 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो किसी भी वक्त बदल सकते हैं। सोने-चांदी की खरीदारी से पहले लोकल ज्वैलर से रेट जरूर कंफर्म करें। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
सोने का भाव
चांदी का भाव
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
यूटिलिटी न्यूज
ईरान इजराइल वॉर
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Stock Market Crash: सिर्फ 2 घंटे में ₹13 लाख करोड़ साफ, जानें गिरावट के 5 बड़े कारण
Recommended image2
Share Market Crash: ₹500 से सस्ते इन 4 शेयरों ने 1 घंटे में साफ कर दी कमाई! आपका पैसा भी तो नहीं फंसा
Recommended image3
ज्वैलरी शॉपिंग का गोल्डन चांस! दिल्ली से लखनऊ तक सोना सस्ता, जानें टॉप-10 शहरों में 22ct-24ct का भाव
Recommended image4
Zomato का झटका, Tata की टेंशन! आज इन 10 स्टॉक्स से हटने न दें नजर, देखें लिस्ट
Recommended image5
Sunday Side Hustle: बिना ₹1 लगाए शुरू करें ये काम, घर बैठे आएंगे पैसे!
Related Stories
Recommended image1
Gold ALERT: घर में रखा सोना बढ़ा रहा है आपकी 'गरीबी'? जानिए कैसे
Recommended image2
Share Market Crash: ₹500 से सस्ते इन 4 शेयरों ने 1 घंटे में साफ कर दी कमाई! आपका पैसा भी तो नहीं फंसा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved