एक महिला के ट्वीट को रिट्वीट करने पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की खुब तारीफ हो रही है। महिला ने बताया ग्रेड से किसी की सक्षमता नहीं मापा जा सकता है।  

नई दिल्ली. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। दरअसल सुंदर ने ट्विटर पर एक महिला की तारिफ की है। जिसे सोशल मीडिया पर खुब पसंद किया जा रहा है। सराफिना नेंस नाम की इस महिला की कहानी भी तारिफ करने लायक है। लोगों ने महिला के ट्वीट को भी खूब रिट्वीट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

सराफिना नेंस नाम की महिला को 4 साल पहले क्वांटम फिजिक्स एग्जाम में मुझे जीरो मिला था। वे वर्तमान में एक टॉप टियर एस्ट्रोफिजिक्स पीएचडी प्रोग्राम की हिस्सा हैं। वे बताती हैं कि उनका दो पेपर भी पब्लिश हो चुका है। सराफिना का कहना है कि कम ग्रेड से किसी की क्षमता को आंका नहीं जा सकरता है। 

Scroll to load tweet…

सराफिना के इस ट्वीट को सुंदर पिचाई ने रिट्वीट कर कहा कि आपने बिल्कुल सही कहा और यह बेहद प्रेरक भी है। इसकी प्रतिक्रिया में महिला ने पिचाई को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है। महिला द्वारा 21 नवंबर को किए गए इस ट्वीट को अब तक 20 हजार से ज्यादा लाइक और 15 हजार से ज्यादा रिट्वीट किया गया है।