गूगल ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने कर्मचारियों के लिए फंड जुटाना शुरू कर दिया है। इस फंड के जरिए उन कर्मचारियों को सैलरी दी जाएगी जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या संक्रमण के संदिग्ध हैं और इस वजह से काम नहीं कर पा रहे हैं।

नई दिल्ली. गूगल ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने कर्मचारियों के लिए फंड जुटाना शुरू कर दिया है। इस फंड के जरिए उन कर्मचारियों को सैलरी दी जाएगी जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या संक्रमण के संदिग्ध हैं और इस वजह से काम नहीं कर पा रहे हैं। कंपनी ने मंगलवार को अपने ब्लॉग में एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। इस फंड के जरिए कॉन्ट्रैक्ट और पार्ट टाइम नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए भी पेड लीव की व्यवस्था की गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गूगल ने इस फंड के जरिए उन कर्मचारियों के लिए पेड लीव की व्यवस्था की है, जो मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से बीमार होने पर पेड लीव नहीं ले सकते हैं। कंपनी के पास फिलहाल 1 लाख फुल टाइम कर्मचारी हैं और 1 लाख 20 हजार कर्मचारी पार्ट टाइम या कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम कर रहे हैं। 

कोरोना वायरस महामारी चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुई। इससे दुनियाभर में अब तक 4,600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 1,26,000 से अधिक लोग इससे पीड़ित हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते विभिन्न देशों ने यात्रा प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। 

इससे पहले ट्विटर ने अपने दुनियाभर के कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) के निर्देश भी दिए हैं। गूगल ने भी सोमवार से अपने सिलिकॉन वैली और न्यूयॉर्क के कार्यालयों में कर्मचारियों के जाने को सीमित किया है। एप्पल भी कर्मचारियों के बीच घर से काम करने को बढ़ावा दे रहा है। फेसबुक ने पिछले हफ्ते अपने सिंगापुर और लंदन के कार्यालयों को ‘अच्छे से साफ-सफाई’ के लिए बंद कर दिया था।