MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • HDFC Bank Share: 52-वीक हाई से 17% टूटा स्टॉक, खरीदें, होल्ड करें या बेच दें? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह

HDFC Bank Share: 52-वीक हाई से 17% टूटा स्टॉक, खरीदें, होल्ड करें या बेच दें? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह

HDFC Bank Share Price Target : देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया है। इस खबर के आते ही शेयर पर बिकवाली का ऐसा दबाव बढ़ा कि यह अपने 52-वीक लो पर आ गया। जानिए अब स्टॉक खरीदें, बेचें या होल्ड करें.. 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 19 2026, 11:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

HDFC Bank: चेयरमैन ने इस्तीफे के बाद शेयर में तबाही

अतनु चक्रवर्ती का इस्तीफा सिर्फ एक सामान्य विदाई नहीं है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में साफ-साफ लिखा कि बैंक के अंदर पिछले दो साल से कुछ ऐसी चीजें और तरीके (Practices) चल रहे थे, जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता (Values and Ethics) से मेल नहीं खाते। हालांकि उन्होंने किसी घोटाले या गड़बड़ी का नाम नहीं लिया, लेकिन 'एथिक्स' शब्द का इस्तेमाल निवेशकों को डराने के लिए काफी था।

25
Image Credit : Gemini

HDFC बैंक के नए चेयरमैन कौन?

अतनु चक्रवर्ती के पद से इस्तीफा देने के बाद फिलहाल, बैंक ने केकी मिस्त्री को अंतरिम चेयरमैन बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद निवेशकों को राहत की उम्मीद है। हालांकि, अभी शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

Related Articles

Related image1
शेयर बाजार में हाहाकार (19 मार्च सेंसेक्स अपडेट): HDFC और Axis Bank समेत इन 10 शेयरों ने 10 बजते ही रुलाया
Related image2
Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
35
Image Credit : Gemini

HDFC Bank Share: 52 वीक लो पर पहुंचा शेयर

HDFC बैंक और HDFC लिमिटेड के विलय (Merger) के बाद यह बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक तो बन गया, लेकिन चेयरमैन का मानना है कि इस मर्जर के असली फायदे मिलना अभी बाकी है। अगर शेयर की हिस्ट्री देखें, तो यह अपने ऊपरी स्तर ₹1,020.50 से करीब 17.5% तक गिर चुका है। पिछले एक महीने में ही इसमें 8% से ज्यादा की गिरावट आई है।

45
Image Credit : Gemini

HDFC Bank Share Price: अभी कितना है शेयर का भाव?

आज, 19 मार्च को एचडीएफसी बैंक का शेयर निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स में पहले नंबर पर रहा। सुबह 11.30 बजे तक यह शेयर 4.90% टूटकर 801.70 रुपए पर कारोबर कर रहा। बाजार में गिरावट जरूर है, लेकिन बड़े एक्सपर्ट्स अभी भी बैंक के फंडामेंटल्स पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर टारगेट दिए हैं।

55
Image Credit : ChatGPT

HDFC Bank Share: बड़े ब्रोकरेज हाउस अब क्या कह रहे हैं?

  • ब्रोकरेज फर्म UBS ने 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है और ₹1,175 का टारगेट दिया है। उनका कहना है कि नैतिकता वाली बात से माहौल थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन बैंक की बुनियाद मजबूत है।
  • JP Morgan ने न्यूट्रल रेटिंग के साथ ₹1,090 का टारगेट दिया है। उनका मानना है कि इस्तीफे से थोड़े समय के लिए उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
  • CLSA ने सबसे बड़ा दांव लगाया है और ₹1,200 का टारगेट दिया है। उनका कहना है कि यह दिग्गज शेयर अभी 'सेल' (सस्ते दाम) पर मिल रहा है और भविष्य में यह शानदार रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational Purposes) के लिए है और इसे निवेश की सलाह (Investment Advice) न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (SEBI Registered Advisor) से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शेयर बाजार में हाहाकार (19 मार्च सेंसेक्स अपडेट): HDFC और Axis Bank समेत इन 10 शेयरों ने 10 बजते ही रुलाया
Recommended image2
Dell Technologies Layoffs: डेल में 11000 कर्मचारियों की चुपचाप छंटनी, कंपनी ने 10% वर्कफोर्स घटाई
Recommended image3
DA बढ़ा, अब अकाउंट में आएंगे ₹38,000 तक! जानें किसे कितना फायदा
Recommended image4
Income Tax Rules: 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम, जानें 10 बड़े बदलाव
Recommended image5
Child Entrepreneur: 12 साल की उम्र में यह लड़की बन गई 'बॉस', अपनी मां को ही दे दी नौकरी!
Related Stories
Recommended image1
शेयर बाजार में हाहाकार (19 मार्च सेंसेक्स अपडेट): HDFC और Axis Bank समेत इन 10 शेयरों ने 10 बजते ही रुलाया
Recommended image2
Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved