Credit Card के रिवॉर्ड पॉइंट्स हो रहे हैं बेकार? ऐसे निकालें पाई-पाई
Credit Card Reward Points: क्रेडिट कार्ड स्वाइप तो करते हैं, लेकिन जब बात रिवॉर्ड पॉइंट्स की आती है, तो चूक जाते हैं? ज्यादातर बैंक के रिवॉर्ड पॉइंट्स की एक्सपायरी डेट होती है, जो तय समय बाद जीरो हो जाते हैं। जानिए कैसे उनका पूरा फायदा उठा सकते हैं।

एक्सपायरी डेट पर रखें नजर
सबसे पहली गलती जो हम करते हैं, वो पॉइंट्स की वैलिडिटी चेक न करना है। आमतौर पर क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स 2 से 3 साल के लिए ही वैलिड होते हैं। इसलिए अपने नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड ऐप में लॉगिन करें और 'Rewards' सेक्शन में जाकर देखें कि कितने पॉइंट्स कब एक्सपायर होने वाले हैं। जो सबसे पहले खत्म हो रहे हैं, उन्हें सबसे पहले खर्च करें।
शॉपिंग और गिफ्ट वाउचर का फायदा
अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि पॉइंट्स का क्या करें, तो सबसे आसान तरीका 'ई-वाउचर' है। आप अपने पॉइंट्स को अमेजन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart) या Myntra जैसे बड़े ब्रांड्स के वाउचर में बदल सकते हैं। इससे आप अपनी पसंद की कोई भी चीज फ्री में खरीद पाएंगे।
क्रेडिट कार्ड का बिल भरें
क्या आपको पता है कि कई बैंक आपके रिवॉर्ड पॉइंट्स को 'कैश' (Cashback) में बदलने की सुविधा देते हैं? अगर आपके पास बहुत सारे पॉइंट्स जमा हो गए हैं, तो उन्हें 'Statement Credit' के तौर पर इस्तेमाल करें। इससे आपके अगले महीने का क्रेडिट कार्ड बिल कम हो जाएगा यानी सीधा-सीधा आपकी जेब में पैसा बच सकता है।
फ्लाइट और होटल बुकिंग
अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो रिवॉर्ड पॉइंट्स आपके लिए जैकपॉट हो सकते हैं। अपने पॉइंट्स को एयरलाइन माइल्स या होटल लॉयल्टी पॉइंट्स में ट्रांसफर करें। कई बार 10,000 पॉइंट्स में आपको एक फ्री फ्लाइट टिकट मिल सकती है जिसकी कीमत बाजार में 5-6 हजार रुपए हो सकती है।
क्रेडिट कार्ड की इन गलतियों से बचें
1. कैटलॉग के चक्कर में न पड़ें: बैंक के रिवॉर्ड कैटलॉग में अक्सर ऐसी चीजें होती हैं जो आपको नहीं चाहिए होतीं। जबरदस्ती की घड़ी या मिक्सर लेने से अच्छा है कि आप वाउचर या कैश चुनें।
2.रिडेम्पशन फीस: कुछ बैंक रिवॉर्ड्स रिडीम (Redeem) करने पर 99 रुपए प्लस GST जैसी फीस लेते हैं। इसलिए तभी पॉइंट्स निकालें जब आपके पास अच्छी मात्रा में पॉइंट्स हों, ताकि फीस भारी न पड़े।
डिस्क्लेमर: क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने की प्रॉसेस और पॉलिसीज अलग-अलग बैंकों (जैसे SBI, HDFC, ICICI, आदि) के लिए अलग-अलग हो सकती हैं। कुछ बैंक रिडेम्पशन पर एक्स्ट्रा चार्ज भी ले सकते हैं। कृपया पॉइंट रिडीम करने से पहले अपने बैंक के नियम और शर्तों (Terms & Conditions) को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

