Iran Israel War Stocks: ईरान-इजराइल जंग और कच्चे तेल में $94 के पार लगी आग के बीच भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते 'कत्लेआम' मच गया. सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 3% की भारी गिरावट आई, जिससे निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए। लेकिन इस तबाही के बीच भी 5 शेयरों ने तगड़ा मुनाफा दिया। जानिए इन 5 शेयर्स की पूरी लिस्ट और उनके बढ़ने की असली वजह...

Best Performing Stocks This Week: शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता (2 मार्च से 6 मार्च) किसी बुरे सपने से कम नहीं था। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग ने भारतीय बाजार को झकझोर कर रख दिया। जहां एक तरफ सेंसेक्स 2,368 अंक टूट गया और निफ्टी 50 ने 728 पॉइंट्स गंवा दिए, वहीं बैंकिंग सेक्टर (Nifty Bank) में 2,745 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन जब बाजार में 'कत्लेआम' मचा था और दिग्गज शेयर धराशायी हो रहे थे, तब निफ्टी 500 के 5 ऐसे 'बाहुबली' शेयर निकले, जिन्होंने न सिर्फ अपनी बढ़त बनाई, बल्कि निवेशकों को 10% से 12% तक का तगड़ा मुनाफा भी दिया। आइए जानते हैं इन 5 शेयरों के बारे में जिन्होंने इस 'ब्लैक वीक' में भी गदर काटा।

Solar Industries Share: बाजार का असली 'रॉकेट'

गिरावट के इस दौर में सोलर इंडस्ट्रीज ने सबसे जबरदस्त प्रदर्शन किया। जहां बड़े-बड़े स्टॉक्स लाल निशान में थे, वहीं यह शेयर 12.2% के वीकली रिटर्न के साथ सबसे आगे रहा। शुक्रवार, 6 मार्च को यह ₹15,152 के भाव पर बंद हुआ। डिफेंस सेक्टर से जुड़ी गतिविधियों और ग्लोबल डिमांड ने इसे इस संकट में भी मजबूती दी।

Jupiter Wagons Share: पटरी पर दौड़ा मुनाफा

रेलवे और इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी जुपिटर वैगन्स ने भी निवेशकों की चांदी कर दी। बाजार की गिरावट इसे छू तक नहीं पाई और इसने पूरे हफ्ते में 11.75% की शानदार बढ़त दर्ज की। शुक्रवार को शेयर की क्लोजिंग ₹298.6 पर हुई।

NALCO Share: कमोडिटी की चमक बरकरार

मिडिल ईस्ट संकट की वजह से जब सप्लाई चेन और कच्चे तेल (Crude Oil) पर असर पड़ा, तब मेटल स्टॉक्स में नाल्को (NALCO) ने बाजी मार ली। इस शेयर ने इस हफ्ते 11.7% का दमदार रिटर्न दिया और ₹396.2 के स्तर पर बंद हुआ।

Mazagon Dock Share: डिफेंस का दमदार सिपाही

जंग के माहौल में डिफेंस स्टॉक्स हमेशा रडार पर रहते हैं। माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने इस हफ्ते अपनी ताकत दिखाई और 11.1% की उछाल के साथ ₹2,471.9 पर क्लोजिंग दी। नेवल शिप बिल्डिंग में इसकी मजबूती ने इसे गिरते बाजार का 'सिकंदर' बना दिया।

OneSource Specialty Pharma Share: मंदी में संजीवनी

फार्मा सेक्टर को अक्सर सेफ हेवन माना जाता है। वनसोर्स स्पेशियलिटी फार्मा ने इस मुश्किल हफ्ते में निवेशकों के लिए संजीवनी का काम किया और 9.9% की साप्ताहिक बढ़त दर्ज की। शुक्रवार को यह शेयर ₹1,480.5 पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे निवेश की सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट या वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें- Dividend Alert: हर शेयर पर बरसेगा पैसा! पोर्टफोलियो में है ये स्टॉक तो लग सकता है जैकपॉट

इसे भी पढ़ें- Semi Conductor Stock: हर शेयर पर ₹5,000 का फायदा? ये स्टॉक है पास तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले!