Jio Platforms IPO: RIL शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ का रिजर्वेशन रखा गया है। जानिए अपनी एलिजिबिलिटी कैसे चेक करें और जियो प्लेटफॉर्म आईपीओ से जुड़ी हर डिटेल्स।
Jio Platforms IPO RIL Shareholders Reservation: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर रखने वाले निवेशकों के लिए जियो प्लेटफॉर्म का IPO खास मौका हो सकता है। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय किया है। ये इश्यू 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा। खास बात ये है कि रिलायंस के कुछ शेयरहोल्डर्स के लिए IPO में अलग से शेयर रिजर्व रखे गए हैं। ऐसे में अगर आपके पास RIL के शेयर हैं, तो आपको भी इस कैटेगरी में आवेदन करने का मौका मिल सकता है। लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।
Jio प्लेटफॉर्म आईपीओ की जरूरी डिटेल्स
कंपनी का नाम- Jio Platforms Limited
IPO प्राइस बैंड- ₹1,065-₹1,119 प्रति शेयर
IPO खुलने की तारीख- 21 अक्टूबर 2026
IPO बंद होने की तारीख- 23 अक्टूबर 2026
एंकर निवेशकों की बोली- 19 अक्टूबर 2026
शेयर का फेस वैल्यू- ₹10
न्यूनतम लॉट- 12 शेयर
एक लॉट के लिए रकम- ₹13,428
RIL शेयरधारकों के लिए रिजर्वेशन- ₹2,500 करोड़ तक
कर्मचारियों के लिए रिजर्वेशन- ₹500 करोड़ तक
संभावित कुल फंड जुटाने की रकम- ₹30,213 करोड़ तक
RIL के शेयर हैं तो क्या Jio Platforms IPO में मिलेगा फायदा?
इस IPO में रिलायंस इंडस्ट्रीज के योग्य शेयरधारकों के लिए अलग रिजर्वेशन है। कंपनी ने इस कैटेगरी के लिए ₹2,500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व रखने का प्रावधान किया है। इसका मतलब ये है कि अगर आप रिलायंस के शेयरहोल्डर हैं, तो आप सामान्य निवेशकों के साथ-साथ शेयरधारक कैटेगरी में आवेदन करने के योग्य हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस रिजर्वेशन के लिए वे व्यक्ति और HUF (हिंदू अविभाजित परिवार) योग्य हो सकते हैं, जिनके पास 14 अक्टूबर 2026 को रिलायंस के पब्लिक इक्विटी शेयर थे।
Jio Platforms IPO में एलिजिबिलिटी कैसे चेक करें?
- सबसे पहले अपना डीमैट अकाउंट चेक करें कि आपके पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हैं या नहीं।
- 14 अक्टूबर 2026 तक आपके पास RIL के योग्य शेयर मौजूद होने चाहिए।
- कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) में शेयरधारक रिजर्वेशन, आवेदन के नियम और पात्रता से जुड़ी शर्तें दी गई होंगी।
- अगर आप योग्य हैं, तो IPO आवेदन के दौरान उपलब्ध शेयरहोल्डर रिजर्वेशन कैटेगरी चुनें।
- PAN, डीमैट अकाउंट और बैंक से जुड़ी जानकारी सही रखें। गलत जानकारी या नियमों के मुताबिक आवेदन न करने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी (Information) के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी शेयर या आईपीओ में पैसा लगाने की सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों (Market Risks) के अधीन है। आईपीओ (IPO) या किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स को समझें और अपने सर्टिफाइड वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।








