Bank Holiday List June 2026: जून में आपका बैंक कितने दिन बंद और कब-कब खुला रहेगा? क्या बैंक छुट्टियों की वजह से आपका जरूरी काम अटक सकता है? कई दिनों तक बैंक बंद रहने पर क्या UPI, ATM और नेट बैंकिंग भी बंद होगी? 

Bank Holiday June 2026: जून का महीना शुरू हो चुका है। अगर आपको बैंक में पैसे जमा करने, चेक क्लियर कराने, पासबुक अपडेट कराने या किसी जरूरी डॉक्यूमेंट से जुड़ा काम करना है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। इस महीने देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक कुल 11 दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की, तो आपका जरूरी काम बीच में अटक सकता है। अच्छी बात ये है कि थोड़ी सी तैयारी करके आप बैंक छुट्टियों के बावजूद अपने ज्यादातर काम आसानी से निपटा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जून 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

7 जून: रविवार (देशभर में छुट्टी)

13 जून: दूसरा शनिवार (सभी जगह बैंक बंद)

14 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

15 जून: YMA डे और राजा संक्रांति (आइजोल और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे)

21 जून: रविवार (देशभर में छुट्टी)

25 जून: मुहर्रम (सिर्फ विजयवाड़ा में छुट्टी)

26 जून: मुहर्रम (देश के लगभग सभी हिस्सों में बैंक बंद)

27 जून: चौथा शनिवार (सभी जगह छुट्टी)

28 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

29 जून: संत कबीर जयंती (सिर्फ शिमला में बैंक बंद रहेंगे)

30 जून: रेमना नि (सिर्फ आइजोल में बैंक बंद रहेंगे)

बैंक बंद होने से कौन से काम अटक सकते हैं?

  • चेक जमा करना है
  • डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है
  • KYC अपडेट करानी है
  • बैंक लॉकर का काम है
  • बड़े कैश ट्रांजैक्शन करने हैं
  • लोन या डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन से जुड़े काम

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं अपने जरूरी काम?

ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स: आप अपने फोन के जरिए नेट बैंकिंग या बैंक ऐप का इस्तेमाल करके किसी को भी पैसे ट्रांसफर (IMPS, NEFT, RTGS) कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ता है।

UPI और डिजिटल पेमेंट्स: गूगल पे, फोनपे या पेटीएम जैसे यूपीआई ऐप्स हमेशा की तरह 24 घंटे काम करते रहेंगे। आप अपनी खरीदारी और पेमेंट आसानी से कर पाएंगे।

ATM सर्विसेज: कैश निकालने या जमा करने के लिए आपके नजदीकी एटीएम हमेशा चालू रहेंगे।

बैंक जाने से पहले करें ये 5 काम

  1. बैंक पहुंचने से पहले यह देख लें कि आपके राज्य में उस दिन बैंक खुला है या नहीं।
  2. अगर कोई जरूरी दस्तावेज जमा करना है, तो छुट्टी से पहले ही पूरा कर लें।
  3. हालांकि डिजिटल पेमेंट चालू रहेगा, लेकिन किसी तकनीकी दिक्कत की स्थिति में थोड़ा नकद पैसा काम आ सकता है।
  4. छुट्टियों के दौरान चेक क्लियर होने में अतिरिक्त समय लग सकता है।
  5. मोबाइल बैंकिंग एक्टिव रखें। इमरजेंसी में ये काम आ सकते हैं।