Sarkari Yojana 2026: क्या आप घर बैठे अपनी पहचान और कमाई दोनों बनाना चाहती हैं? बिना किसी बड़ी डिग्री के हर महीने फिक्स इनकम पाना चाहती हैं? 10वीं पास महिलाओं के लिए ऐसी कौन सी स्कीम है, जो हर महीने ₹7,000 कमाने का मौका दे रही है?
Government Scheme for 10th Pass Women: अगर आप घर की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ खुद की कमाई शुरू करना चाहती हैं, तो आपके लिए गोल्डन चांस है। देश की सबसे भरोसेमंद सरकारी कंपनी LIC आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आई है। LIC ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीमा सखी योजना (LIC Bima Sakhi Yojana)की शुरुआत की है। इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको काम सीखने के दौरान हर महीने बंधा-बंधाया पैसा (स्टाइपेंड) मिलेगा और काम करने का समय भी आप खुद तय कर सकती हैं। आइए जानते हैं यह योजना क्या है और आप इसका फायदा कैसे उठा सकती हैं..

LIC बीमा सखी योजना क्या है?
यह महिलाओं के लिए 3 साल का एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इसमें चुनी गई महिलाओं को LIC के प्रोडक्ट्स, पैसों की समझ और ग्राहकों से बात करने का तरीका सिखाया जाता है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आप LIC एजेंट के रूप में आगे काम जारी रख सकती हैं और पॉलिसी बेचने पर मिलने वाले तगड़े कमीशन से अपनी कमाई को कई गुना बढ़ा सकती हैं।
इस स्कीम में आपको कितने पैसे मिलेंगे?
LIC इस योजना के तहत महिलाओं को लगातार 3 साल तक हर महीने एक फिक्स रकम देती है, जो आपके काम के प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) पर निर्भर करती है। पहले साल हर महीने ₹7,000 मिलेंगे। दूसरे साल हर महीने ₹6,000 मिलेंगे और तीसरे साल हर महीने ₹5,000 मिलेंगे।
इस स्कीम में फायदा क्या है?
इस फिक्स पैसों के अलावा, आप जो भी इंश्योरेंस पॉलिसी बेचेंगी, उस पर मिलने वाला कमीशन सीधे आपके खाते में अलग से आएगा। यानी आपकी कमाई की कोई लिमिट नहीं है। बस ध्यान रखें कि आगे के सालों में यह फिक्स पैसा पाते रहने के लिए आपको LIC के कुछ आसान बिजनेस टारगेट पूरे करने होंगे।
कितने घंटे काम करना होगा?
सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें काम के घंटों की कोई पाबंदी नहीं है। आप जब चाहें, अपने घर के काम निपटाकर पार्ट-टाइम या अपनी मर्जी के समय पर यह काम संभाल सकती हैं। यानी बिना किसी प्रेशर के पैसे कमा सकती हैं।
कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
- आपकी उम्र 18 साल से 70 साल के बीच होनी चाहिए।
- आपने कम से कम 10वीं क्लास पास की हो।
- आप पहले से LIC एजेंट नहीं होनी चाहिए।
- अगर आपके करीबी रिश्तेदार LIC में काम करते हैं या एजेंट हैं, तो आप इसमें भाग नहीं ले सकतीं।
- ट्रेनिंग के बाद IRDAI द्वारा तय की गई एक बेहद आसान परीक्षा पास करनी होती है, जिसके बाद आप आधिकारिक एजेंट बन जाती हैं।
काम क्या करना होगा और क्या सीखेंगी आप?
- LIC की कौन सी पॉलिसी किस ग्राहक के लिए बेस्ट है।
- ग्राहकों से अच्छे से बात कैसे करें और उनकी मदद कैसे करें।
फॉर्म भरने के लिए कौन से कागज चाहिए?
आधार कार्ड
10वीं पास का सर्टिफिकेट या मार्कशीट
रहने का पता (एड्रेस प्रूफ)
पासपोर्ट साइज फोटो
चालू मोबाइल नंबर
बैंक खाते की डिटेल्स
अप्लाई कैसे करें?
आप सीधे LIC की आधिकारिक वेबसाइट (www.licindia.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।


