MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • 1400 रुपये महीने में 25 लाख! LIC की इस पॉलिसी ने बनाया आम आदमी का फेवरेट प्लान

1400 रुपये महीने में 25 लाख! LIC की इस पॉलिसी ने बनाया आम आदमी का फेवरेट प्लान

LIC Jeevan Anand 915: एलआईसी की जीवन आनंद (प्लान 915) पॉलिसी में 1400 रुपये महीने की बचत से मिल सकते हैं 25 लाख रुपये तक. जानिए मैच्योरिटी बेनिफिट, लाइफटाइम कवर, बोनस, टैक्स छूट और लोन सुविधा की पूरी डिटेल आसान भाषा में।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 02 2026, 03:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
1400 रुपये महीना बचाएं, मैच्योरिटी पर पाएं 25 लाख
Image Credit : stockPhoto

1400 रुपये महीना बचाएं, मैच्योरिटी पर पाएं 25 लाख

आज के समय में हर आम आदमी की दो बड़ी जरूरतें होती हैं, पैसा सुरक्षित रहे और भविष्य में अच्छा रिटर्न मिले। शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और दूसरी योजनाओं के बीच आज भी करोड़ों लोगों का भरोसा एक नाम पर टिका है, भारतीय जीवन बीमा निगम। अगर आप भी अपनी कमाई को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं, तो LIC की ‘जीवन आनंद’ (Jeevan Anand – प्लान नंबर 915) पॉलिसी एक ऐसा विकल्प है जो बीमा और बचत, दोनों का फायदा एक साथ देती है।

26
1400 रुपये महीना, और 25 लाख का फंड
Image Credit : stockPhoto

1400 रुपये महीना, और 25 लाख का फंड

अक्सर लोग बीमा योजना इसलिए नहीं लेते क्योंकि उन्हें लगता है कि प्रीमियम ज्यादा होगा। लेकिन इस योजना की खास बात यह है कि यह आम बजट में फिट बैठती है। मान लीजिए किसी व्यक्ति की उम्र 35 साल है और वह 5 लाख रुपये का सम अश्योर्ड लेकर 35 साल की अवधि के लिए यह पॉलिसी लेता है।

  • सालाना प्रीमियम: करीब 16,300 रुपये
  • यानी महीने का लगभग 1400 रुपये
  • रोज के हिसाब से करीब 45-46 रुपये

35 साल में कुल मिलाकर लगभग 5.70 लाख रुपये जमा होंगे। मौजूदा बोनस दरों के आधार पर मैच्योरिटी पर करीब 25 लाख रुपये मिल सकते हैं।

इसमें शामिल हैं:

  • 5 लाख रुपये बेसिक सम अश्योर्ड
  • लगभग 8.60 लाख रुपये वेस्टेड सिंपल रिविजनरी बोनस
  • करीब 11.50 लाख रुपये फाइनल एडिशनल बोनस

ध्यान रहे, बोनस दरें समय-समय पर बदल सकती हैं और यह अनुमान मौजूदा रुझानों पर आधारित है।

Related Articles

Related image1
चलती बस की फर्श टूटी, पहिए के नीचे आई अलीगढ़ की 8 साल की मासूम, वीडियो वायरल
Related image2
“सायरन बजते ही भागते हैं…” इजरायल में फंसे UP के शिवा ने दिखाई बंकर की हकीकत- WATCH
36
मैच्योरिटी के बाद भी खत्म नहीं होता कवर
Image Credit : Asianet News

मैच्योरिटी के बाद भी खत्म नहीं होता कवर

इस योजना की सबसे खास बात है इसका ‘होल लाइफ कवरेज’। आम तौर पर ज्यादातर पॉलिसियां मैच्योरिटी के बाद खत्म हो जाती हैं। लेकिन जीवन आनंद में 25 लाख रुपये लेने के बाद भी 5 लाख रुपये का रिस्क कवर जीवन भर जारी रहता है। यानी अगर भविष्य में किसी भी समय पॉलिसीधारक का निधन होता है, तो नॉमिनी को 5 लाख रुपये अलग से मिलेंगे। यह सुविधा इसे दूसरी योजनाओं से अलग बनाती है।

46
टैक्स में राहत भी
Image Credit : google

टैक्स में राहत भी

इस योजना में जमा किए गए प्रीमियम पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत छूट मिलती है। वहीं, मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम और डेथ बेनिफिट धारा 10(10D) के तहत टैक्स-फ्री होते हैं, बशर्ते नियमों का पालन किया गया हो।

56
जरूरत पर लोन की सुविधा
Image Credit : stockPhoto

जरूरत पर लोन की सुविधा

अगर अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो पॉलिसी के दो साल पूरे होने के बाद इस पर लोन लिया जा सकता है। प्रीमियम भरने में देरी होने पर:

  • मासिक मोड में 15 दिन का ग्रेस पीरियड
  • अन्य मोड में 30 दिन का ग्रेस पीरियड

18 से 50 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति 15 से 35 साल तक का टर्म चुन सकता है। चाहें तो एक्सीडेंटल डेथ और क्रिटिकल इलनेस जैसे राइडर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

66
क्या यह आपके लिए सही है?
Image Credit : our own

क्या यह आपके लिए सही है?

अगर आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं, जहां पैसा भी बढ़े और बीमा सुरक्षा भी मिले, तो यह योजना एक संतुलित विकल्प हो सकती है। हालांकि, निवेश से पहले अपनी आय, खर्च और लंबी अवधि के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर ही फैसला लेना चाहिए। बेहतर होगा कि किसी अधिकृत LIC एजेंट या वित्तीय सलाहकार से पूरी जानकारी लेकर ही पॉलिसी खरीदें। सही प्लानिंग के साथ छोटी-छोटी बचत भविष्य में बड़ा सहारा बन सकती है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Real Success Story: मां-बाप ने मरने के लिए छोड़ा, आज 300 करोड़ की फैशन कंपनी की मालकिन है ये महिला
Recommended image2
Top Losing Share Today: ₹500 से कम वाले 10 शेयर, जिसमें हुई भयंकर गिरावट
Recommended image3
Gold-Silver Price Today: जंग के बीच सोना भागा-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, लेकिन इन 10 शहरों में कम है दाम
Recommended image4
Top Losers Today: मिडिल ईस्ट तनाव से कांपा बाजार, इन 10 शेयरों ने किया तबाह!
Recommended image5
War Impact Stocks: इजराइल-ईरान जंग का सीधा असर, आज इन 27 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन!
Related Stories
Recommended image1
चलती बस की फर्श टूटी, पहिए के नीचे आई अलीगढ़ की 8 साल की मासूम, वीडियो वायरल
Recommended image2
“सायरन बजते ही भागते हैं…” इजरायल में फंसे UP के शिवा ने दिखाई बंकर की हकीकत- WATCH
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved