LPG Booking New Rule 1 June: क्या आज से गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम बदल गए हैं? किन लोगों के कनेक्शन अब कट सकते हैं? क्या अब बिना OTP के सिलेंडर नहीं मिलेगा? आखिर सरकार ने गैस सिलेंडर से जुड़े कौन से 5 नियम बदल दिए हैं और इससे आपका फायदा होगा या नुकसान?
LPG Cylinder New Rules: अगर आपके घर भी इंडेन (Indane), HP या भारत गैस (Bharat Gas) का सिलेंडर आता है, तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। आज 1 जून 2026 से देश में रसोई गैस को लेकर कुछ बड़े और कड़े नियम लागू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सिलेंडर बुकिंग के दिनों को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं, लेकिन सरकार ने असली नियमों की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में जरूरी है कि आप जान लें कि आखिर कौन-से नियम बदले हैं, कौन-से नहीं बदले, किन लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है और किन गलतियों की वजह से लोगों के चालू गैस कनेक्शन हमेशा के लिए बंद भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज से सिलेंडर बुकिंग पर क्या असर पड़ने वाला है...

सिलेंडर रिफिल के नियम नहीं बदले
सबसे पहले सोशल मीडिया पर चल रही एक अफवाह को साफ कर लेते हैं। कई जगह दावा किया जा रहा था कि सरकार सिलेंडर बुक करने के दिनों (जैसे 25 या 35 दिन का गैप) में बदलाव कर रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पुराने नियम ही लागू रहेंगे। ग्रामीण (गांव) इलाकों में सिलेंडर री-बुकिंग के लिए 25 दिनों का नियम पहले जैसा ही रहेगा। शहरों के लिए 45 दिनों का पुराना नियम ही चलता रहेगा। इसलिए दिनों को लेकर किसी भी अफवाह पर यकीन न करें।
LPG को लेकर आज 1 जून से लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव
1. इस वजह से कट जाएगा आपका LPG कनेक्शन
अगर आपके इलाके में पाइप वाली गैस (PNG) की सुविधा आ चुकी है और आपने अभी तक सिलेंडर नहीं छोड़ा है, तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है। सरकार ने मार्च में एक आदेश दिया था जिसके तहत पीएनजी सुविधा वाले इलाकों के लोगों को 3 महीने के भीतर पाइप गैस पर शिफ्ट होना था। इसकी समयसीमा जून में खत्म हो रही है। अगर आप शिफ्ट नहीं हुए, तो आपका पुराना एलपीजी कनेक्शन अपने आप ब्लॉक या कट सकता है।
2. एक घर, एक गैस कनेक्शन (One Household, One Connection)
सरकारी तेल कंपनियां अब 'एक घर, एक गैस' की नीति पर सख्ती से काम कर रही हैं। कंपनियों ने ऐसे ग्राहकों की पहचान करना शुरू कर दिया है जिनके घर में एलपीजी का सिलेंडर भी चल रहा है और पाइप वाली पीएनजी गैस भी। ऐसे लोगों को मैसेज भेजकर पुराना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है ताकि गैस की कालाबाजारी रोकी जा सके।
3. नए कनेक्शन या रिफिल पर रोक
अगर आपके पास पहले से ही पीएनजी (PNG) कनेक्शन है, तो आप किसी भी कंपनी से नया एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन नहीं ले पाएंगे। यही नहीं, ऐसे ग्राहकों को सिलेंडर रिफिल करने की सुविधा भी नहीं मिलेगी। यह कदम देश में गैस की किल्लत को दूर करने के लिए उठाया गया है।
4. PNG मिलने के बाद सिर्फ 30 दिन की मोहलत
सरकार ने हाल ही में नियमों में थोड़ा बदलाव करते हुए राहत भी दी है। नए नियम के मुताबिक, जैसे ही आपके घर में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) चालू होगी, आपको अपना पुराना एलपीजी कनेक्शन बंद करने के लिए 30 दिनों का समय मिलेगा। हालांकि, अगर भविष्य में कभी जरूरत पड़ी, तो आप इस कनेक्शन को दोबारा चालू भी करवा सकेंगे।
5. बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर
अब गैस की डिलीवरी को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए ओटीपी (OTP) आधारित डिलीवरी को अनिवार्य कर दिया गया है। जब भी आपके घर पर डिलीवरी बॉय सिलेंडर लेकर आएगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड (OTP) आएगा। वह कोड देने के बाद ही आपको सिलेंडर सौंपा जाएगा। इसके अलावा, सरकार अब डिजिटल और ऑनलाइन बुकिंग (जैसे ऐप्स या वेबसाइट के जरिए) को बढ़ावा दे रही है ताकि आपको लंबी लाइनों में न लगना पड़े।


