3 दिन की छुट्टी? वीकेंड पर लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए ये फ्लाइट्स हैं सबसे सस्ती
Lucknow to Delhi Flights: 24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टियां हैं। ऐसे में अगर आप लखनऊ से गणतंत्र दिवस परेड देखने या दिल्ली में घूमने का प्लान बना रहे हैं और सस्ती फ्लाइट ढूंढ रहे हैं,तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां जानिए वीकेंड पर सबसे सस्ती फ्लाइट्स

24 जनवरी शनिवार की सुबह की फ्लाइट्स
लखनऊ से सुबह जल्दी दिल्ली पहुंचने के लिए इंडिगो की 6E 6026 फ्लाइट है, जो सुबह 6:10 बजे लखनऊ से उड़ान भरती है और 7:15 बजे दिल्ली में लैंड करती है। ड्यूरेशन सिर्फ 1 घंटे 5 मिनट है और किराया ₹3,732 प्रति व्यक्ति है। दूसरा विकल्प इंडिगो 6E 2026 है, जो सुबह 7:45 बजे लखनऊ से उड़ती है और 8:55 बजे दिल्ली में लैंड करती है। इसका ड्यूरेशन 1 घंटे 10 मिनट का है और टिकट कीमत ₹4,048 है।
24 जनवरी दोपहर और शाम की फ्लाइट्स
दोपहर में जाने वालों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1618 13:35 बजे लखनऊ से उड़ती है और 15:05 बजे दिल्ली में उतरती है। यह 1 घंटे 30 मिनट में दिल्ली पहुंचाती है और किराया सिर्फ ₹3,731 है। शाम की फ्लाइट्स में इंडिगो 6E 2279 रात 22:55 बजे लखनऊ से उड़ती है और अगले दिन 00:10 बजे दिल्ली पहुंचती है, जिसकी टिकट प्राइस ₹3,732 है।
25 जनवरी रविवार की सुबह फ्लाइट्स
रविवार सुबह के लिए बेस्ट ऑप्शन में इंडिगो 6E 6026 शामिल है, जो सुबह 6:10 बजे लखनऊ से उड़ती है और 7:15 बजे दिल्ली में उतरती है। ड्यूरेशन 1 घंटे 5 मिनट और किराया ₹3,732 है। इसी दिन की एयर इंडिया AI 1821 22:30 बजे लखनऊ से उड़ान भरती है और 23:55 बजे दिल्ली में उतरती है। यह 1 घंटे 25 मिनट की फ्लाइट है और किराया ₹3,740 है।
25 जनवरी की शाम और रात की फ्लाइट्स
रविवार शाम को दिल्ली जाने वालों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 2170 20:30 बजे लखनऊ से उड़ान भरती है और 22:00 बजे दिल्ली में उतरती है। ड्यूरेशन 1 घंटा 30 मिनट और किराया ₹3,731 है। देर रात की फ्लाइट इंडिगो 6E 6489 23:40 बजे उड़ती है और अगले दिन 00:55 बजे दिल्ली पहुंचती है, टिकट कीमत ₹3,943 है।
दिल्ली में लॉन्ग वीकेंड प्लान
अगर आप इस लॉन्ग वीकेंड पर दिल्ली जा रहे हैं, तो यहां पहुंचकर गणतंत्र दिवस परेड का आनंद ले सकते हैं। इंडिया गेट, लाल किला और कुतुब मीनार घूम सकते हैं। बच्चों के लिए इंडिया गेट के पास पार्किंग भी मजेदार ऑप्शन है। शाम को चांदनी चौक की स्ट्रीट फूड का मजा भी ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई फ्लाइट और किराए की जानकारी makemytrip.com के अनुसार है, जो समय-समय पर बदल सकती है। फ्लाइट बुकिंग से पहले हमेशा एयरलाइन या आधिकारिक बुकिंग प्लेटफॉर्म पर अंतिम जानकारी जरूर कंफर्म करें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

