जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी याजियो कॉर्पोरेशन के फाउंडर और ताइवान के अरबपति पियरे चेन शराब की 25,000 बोतलों की नीलामी करने जा रहे हैं। इन बोतलों में से कुछ इतनी दुर्लभ हैं, जिनकी कीमत 1,90,000 डॉलर तक है।

World's most expensive wine collection: जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी याजियो कॉर्पोरेशन के फाउंडर और ताइवान के अरबपति पियरे चेन शराब की 25,000 बोतलों की नीलामी करने जा रहे हैं। इन बोतलों में से कुछ इतनी दुर्लभ हैं, जिनकी कीमत 1,90,000 डॉलर तक है। फोर्ब्स के मुताबिक, 5.5 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ पियरे चेन वर्तमान में ताइवान के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं पूरी दुनिया में वो 515वें सबसे अमीर शख्स हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

415 करोड़ रुपए में बिकने की उम्मीद

दुनिया की अग्रणी नीलामी फर्मों में से एक सोथबी पांच हिस्सों में इन वाइन बॉटल्स की बिक्री को ऑर्गनाइज कर रही है। इन 25 हजार वाइन बॉटल्स के 50 मिलियन डॉलर (415 करोड़ रुपये) में बिकने की उम्मीद है। नीलामी करने वाली संस्था सोथबी के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा और सबसे महंगा वाइन कलेक्शन होगा। पियरे चेन ने इस वाइन कलेक्शन को 40 सालों में इकट्ठा किया है।

5 साल पहले भी बेची 15 मिलियन डॉलर की शराब

इससे पहले पियरे चेन ने करीब 5 साल पहले सोथबी के माध्यम से 15 मिलियन डॉलर कीमत की शराब बेची थी। पियरे चेन एक मशहूर आर्ट कलेक्टर भी हैं। उनके पास फ्रांसिस बेकन, गेरहार्ड रिक्टर और पाब्लो पिकासो जैसे चित्रकारों की कलाकृतियां भी मौजूद हैं।

1 साल के भीतर होंगी 5 नीलामी

बता दें कि अगले 12 महीनों के दौरान, सोथबी 25,000 बोतलों के लिए 5 हिस्सों में नीलामी आयोजित करेगा। पहली नीलामी नवंबर, 2023 में हांगकांग में होगी। हांगकांग के बाद अगली नीलामी पेरिस, न्यूयॉर्क, ब्यून और बरगंडी में की जाएगी।

नीलामी के लिए सबसे ज्यादा डिमांड में रेड बरगंडी

नीलामी में सबसे ज्यादा डिमांड वाला लॉट रेड बरगंडी हैं। यह मशहूर ला ताचे अंगूर के बाग के विंटेज हैं, जो बेहद मुश्किल से मिलते हैं। इसके अलावा नीलामी में 1985 की 2 'मैथुसेलाह' हैं, जो 6 लीटर की बोतलें हैं। इनकी कीमत 1,20,000 और 1,90,000 डॉलर के बीच है।

ये भी देखें : 

ये है दुनिया का सबसे महंगा पानी, 1 लीटर की कीमत में खरीद लेंगे आलीशान बंगला