TOP-5 LIC Policy: एलआईसी की तरफ से निवेशकों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन स्कीम्स में निवेशकों को तगड़ा ब्याज मिलता है। चलिए आज हम आपको LIC की 5 सबसे धांसू स्कीम के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

Business Desk: देश में LIC की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिससे निवेशकों को न केवल शानदार रिटर्न मिलता है, बल्कि लॉन्ग-टर्म कवरेज की सुविधा भी मिलती है। इसी में आज हम आपको एलआईसी की ऐसी 5 योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं, जिसमें निवेश करने वालों को 100 वर्षों तक का कवरेज दिया जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

LIC जीवन आजाद पॉलिसी

LIC द्वारा चलाई जा रही जीवन आजाद पॉलिसी एक गैर-लिंक्ड, गैर-भागीदारी, व्यक्तिगत स्कीम है, जो लॉन्च होने के बाद निवेशकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई है। इस योजना का लाभ लेने वालों को 15 से 20 साल तक अवधि मिलती है। मिनिमम सम एश्योर्ड 2,00,000 रुपए और मैक्सिमम 5,00,000 रुपए तक है। इस पॉलिसी की परिपक्वता पर इंश्योरेंस कंपनी तय हुई राशि एकमुश्त दी जाती है। इस विशेष स्कीम का लाभ 3 महीने की उम्र से लेकर 50 वर्ष के लोग भी उठा सकते हैं। इसका मतलब जन्म लेने वाले बच्चों की पॉलिसी भी खरीदी जा सकती है।

LIC जीवन उमंग पॉलिसी

LIC की जीवन उमंग पॉलिसी भी एक गैर-लिंक्ड, भागीदारी पूर्व लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है। यह स्कीम सुरक्षा के साथ-साथ नियमित आय का लाभ भी देती है, जिससे प्रीमियम भुगतान की अवधि पूरी होने के बाद पॉलिसी लेने वाले लोगों को प्रत्येक वर्ष 8 प्रतिशत सम एश्योर्ड की राशि मिलती है। पॉलिसी पूरी तरह से परिपक्व होने या पॉलिसी का लाभ उठाने वाले की मृत्यु पर एकमुश्त राशि मिलती है। इस योजना में लोन की सुविधा भी दी जाती है। इसके अलावा 100 वर्षों तक कवरेज भी मिलता है। इस पॉलिसी में प्रीमियम भुगतान की अवधि 15, 20, 25 या 30 वर्ष हो सकती है।

ये भी पढ़ें- ULIP में ऐसा क्या है, जो SIP और LIC में नहीं? जानें इस प्लान के फायदे और रिस्क

LIC जीवन आनंद पॉलिसी

LIC की जीवन आनंद पॉलिसी एक तरह का टर्म प्लान माना जाता है, जो कम प्रीमियम में बेहतरीन रिटर्न देने के लिए जानी जाती है। इसकी सबसे बड़ी बात यह है, कि इसमें आप प्रतिदिन के हिसाब से केवल ₹45 का निवेश कर सकते हैं। ऐसा करके आप फ्यूचर में 25,00,000 रुपए तक फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको बोनस का लाभ भी मिलता है। हालांकि बोनस का लाभ लेने के लिए आपको इस पॉलिसी को मिनिमम 15 वर्षों तक जारी रखना होगा।

LIC जीवन शिरोमणि पॉलिसी

LIC जीवन शिरोमणि पॉलिसी एक गैर-लिंक्ड, व्यक्तिगत लाइफ इंश्योरेंस बचत स्कीम है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से बनाई गई है जो अच्छी-खासी कमाई करते हैं। अपने निवेश की सुरक्षा चाहने वालों के लिए भी यह योजना जबरदस्त है। किसी पॉलिसी के अंतर्गत आप एक करोड रुपए के सम एश्योर्ड वाली पॉलिसी चूज करते हैं, तो मिनिमम मंथली प्रीमियम 94,000 है। इसमें आपको 4 वर्षों तक प्रीमियम जमा करना होगा। ।

LIC जीवन उत्सव पॉलिसी

LIC जीवन उत्सव एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, बचत जीवन बीमा स्कीम है। यह सीमित प्रीमियम भुगतान के साथ-साथ आजीवन सुरक्षा, लचीले आय और स्थिर विधि जैसे कई फायदे प्रदान करती है। इस पॉलिसी के अंतर्गत आपको दो लाभ के ऑप्शन मिलते हैं- नियमित आय लाभ और फ्लेक्सी आय लाभ। नियमित आय लाभ में जिंदा रहने पर मूल बीमित राशि का 10% सालाना भुगतान किया जाता है, जबकि फ्लेक्सी आय लाभ को स्थगित कर सकते हैं। उसपर आप सालाना 5.5% चक्रवृद्धि ब्याज अर्जित कर सकते हैं। इतना ही नहीं आवश्यकता पड़ने पर राशि का 75% तक निकल भी सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 1 हजार रुपए महीना भी आपको बना सकता है करोड़पति, जानिए कैसे?