अडाणी ग्रुप ने हाल ही में 2.65 अरब डॉलर का कर्ज समय से पहले चुकता कर दिया। इसके बाद निवेशकों का अडाणी ग्रुप के शेयरों में भरोसा और मजबूत होने की उम्मीद है। हालांकि, बावजूद इसके 7 जून को अडाणी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

Adani Group Share: अडाणी ग्रुप ने हाल ही में 2.65 अरब डॉलर का कर्ज समय से पहले चुकता कर दिया है। इसके बाद निवेशकों का अडाणी ग्रुप के शेयरों में भरोसा और मजबूत होने की उम्मीद है। हालांकि, इस खबर के बावजूद बुधवार 7 जून को अडाणी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। अडाणी ग्रुप की कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट अडाणी ग्रीन एनर्जी में देखी गई। ये शेयर करीब 0.75% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अडाणी ग्रुप के इन शेयरों में गिरावट

अडाणी ग्रुप के जिन शेयरों में गिरावट देखी जा रही है, उनमें अडाणी पोर्ट, NDTV, ACC सीमेंट के शेयर शामिल हैं। ACC सीमेंट जहां 0.29% की गिरावट के साथ 1851 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनडीटीवी का शेयर फिलहाल फ्लैट चल रहा है। इंट्रा डे में ये शेयर 234 रुपए तक टूट गया था।

अडाणी ग्रुप के इन शेयरों में तेजी

अडाणी ग्रुप के जिन शेयरों में तेजी देखी जा रही है, उनमें अडाणी इंटरप्राइजेज, अडाणी विलमर, अडानी टोटल गैस शामिल हैं। अडाणी इंटरप्राइजेज 1 प्रतिशत की तेजी के साथ फिलहाल 2458 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अडाणी विलमर 1.25% की तेजी के साथ 435 रुपए पर कारोबार कर रहा है। अडाणी टोटल गैस भी 0.38% तेजी के साथ 681 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

Adani Group ने वक्त से पहले चुकाया कर्ज

बता दें कि अडाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट को खरीदने के लिए लोन लिया था, जिसे उसने 12 मार्च तक चुकता कर दिया, जबकि इसकी डेडलाइन 31 मार्च थी। बता दें कि एक समय अडाणी ग्रुप के शेयर काफी ऊंचाइयों पर थे। हालांकि, 24 जनवरी, 2023 को अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenburg रिपोर्ट आने के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली आई थी। इस रिपोर्ट में शेयरों की कीमतों में हेरफेर के आरोप लगाए गए थे। यहां तक कि रिपोर्ट के बाद गौतम अडाणी की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई थी और वो अमीरों की लिस्ट में टॉप-20 से भी बाहर हो गए थे। इसके बाद अडाणी ग्रुप ने इन्वेस्टर्स का भरोसा जीतने के लिए कई कदम उठाए, जिसके बाद शेयरों में रिकवरी देखने को मिल रही है।

ये भी देखें : 

Gautam Adani Net worth: अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी की लंबी छलांग, जानें किस नंबर पर पहुंचे मुकेश अंबानी