अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने CNG की कीमत 8.13 रुपए प्रति किलोग्राम और PNG की कीमत 5.06 रुपए प्रति scm कम कर दिया है। नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गईं हैं।

अहमदाबाद। महंगाई से परेशान लोगों के लिए अदाणी समूह ने अच्छी खबर दी है। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (Adani Total Gas Ltd) ने CNG की कीमत 8.13 रुपए प्रति किलोग्राम और PNG की कीमत 5.06 रुपए प्रति scm (Standard Cubic Metre) कम कर दिया है। नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गईं हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत सरकार ने CNG और रसोई गैस की कीमत कम करने का फैसला किया था। इसके लिए केंद्रीय कैबिनेट ने प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए तरीके को मंजूरी दी थी। प्राकृतिक गैस को अब अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे देशों में गैस की कीमतों के बजाय कच्चे तेल की कीमत से जोड़ा जाएगा। घरेलू गैस की कीमत को इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है। घरेलू गैस की कीमत भारतीय क्रूड बास्केट के अंतरराष्ट्रीय दाम का 10% होगा। यह हर महीने तय किया जाएगा।

40 फीसदी तक सस्ता होगा CNG से गाड़ी चलाना

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। ATGL ने बयान जारी कर कहा कि हमने भारत सरकार द्वारा गैस की कीमत तय करने के लिए घोषित किए गए दिशानिर्देशों का लाभ लोगों को देने का फैसला किया है। कीमतों में हुई कमी के बाद पेट्रोल की तुलना में CNG से गाड़ी चलाना 40 फीसदी तक सस्ता होगा। गैस की कीमतों में हुई कमी शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई है। इसका लाभ पूरे देश के लोगों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- CNG और PNG होगी सस्ती: केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, शनिवार को नया रेट होगा जारी, अब हर महीने तय होगी कीमत

व्यावसायिक उपभोक्ता के लिए PNG की कीमत हुई 3 रुपए प्रति scm कम

ATGL ने कहा कि हमारा मानना है कि भारत सरकार द्वारा गैस की कीमतों में सुधार किए जाने से सीएनजी वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। भारत सरकार का विजन 2030 तक भारत की एनर्जी बास्केट में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करना है। ATGL ने औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ता के लिए PNG की कीमत तीन रुपए प्रति scm कम की है।

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें कहां कितनी है कीमत