Anand Mahindra B'day : 5 चीजें जो आनंद महिंद्रा हर सुबह करते हैं
Anand Mahindra Birthday : महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आज 1 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1955 को मुंबई में हुआ था। इस खास दिन पर आइए जानते हैं वो 5 चीजें जो आनंद महिंद्रा हर सुबह करते हैं…

1. जल्दी उठना
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) रोज सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। वे मानते हैं कि सुबह जल्दी उठकर, दिन को शुरू करना ज्यादा प्रोडक्टिव होता है। अगर आप भी सुबह जल्दी उठेंगे तो आपको ज्यादा समय मिलेगा, और आपका दिन बेहतर होगा।
2. सुबह-सुबह मेडिटेशन
आनंद महिंद्रा सुबह उठकर मेडिटेशन करते हैं। उन्हें लगता है कि इससे दिनभर का तनाव दूर होता है और मन शांत रहता है। वह सुबह मॉर्निंग वॉक और फिट रहने के लिए कुछ एक्सरसाइज भी करते हैं। अगर आप भी अपनी सुबह को शांति से शुरू करेंगे, तो आपका दिन भी पॉजिटिव रहेगा। एक मिनट का भी मेडिटेशन काफी असरदार हो सकता है!
2. हेल्दी ब्रेकफास्ट
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का मानना है कि दिन की शुरुआत अगर सही खुराक से हो, तो दिनभर एनर्जी बनी रहती है। वह हर सुबह एक हेल्दी नाश्ता करते हैं, जिसमें फल, डिफरेंट नट्स और प्रोटीन होते हैं। आप भी इस आदत को अपनाकर खुद को पूरे दिन के लिए फिट और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।
4. पॉजिटिव सोच
आनंद महिंद्रा का दिन हमेशा सकारात्मक सोच से शुरू होता है। वे हमेशा अपने दिमाग को अच्छे विचारों से भरते हैं, ताकि दिनभर की मुश्किलों का सामना आसानी से कर सकें। आप भी सुबह उठते ही कुछ अच्छा सोचें और देखिए, कैसे आपका दिन बेहतर होता है।
5. खुद को बेहतर बनाना
आनंद महिंद्रा हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं। वे किताबें पढ़ते हैं, आर्टिकल्स पढ़ते हैं और हर दिन खुद को और बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी हर दिन कुछ नया सीखेंगे, तो आप भी अपनी लाइफ में बड़ा सक्सेस पा सकते हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

