देश के सबसे अमीर व्यक्ति और उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी इस साल के अंत में इंडस्ट्रलिस्ट वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ होने जा रही है। ऐसे में दोनों का प्री वेडिंग कार्यक्रम गुजरात में शुरू हो चुका है। 

बिजनेस डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे की शादी का प्री वेडिंग सेलीब्रेशन शुरू हो गया है। गुजरात में अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी इस साल के अंत में होने की बात कही जा रही है। इससे पहले प्री वेडिंग कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात में खास कार्यक्रम किए जा रहे हैं। हालांकि इसमें परिवार के ही खास लोगों को शामिल किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंबानी के फॉर्महाउस में 'लगन लखवनु' कार्यक्रम
शुक्रवार से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मुकेश अंबानी के जामनगर स्थित खूबसूरत फॉर्महाउस में प्री वेडिंग सेलीब्रेशन में 'लगन लखवनु' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों परिवार के कुछ खास लोग शामिल हुए।

पढ़ें तो क्या इस दिन होगी अनंत अंबानी-राधिका की शादी, मिली राहत भरी खबर

'लगन लखवनु' रिवाज
अंबानी परिवार में शादी से पहले 'लगन लखवनु' कार्यक्रम की परंपरा है। यह समारोह पहले अधिकारिक रूप से विवाह के निमंत्रण की तैयारी शामिल है। इसे कंकोत्री भी कहा जाता है। इसमें जोड़े के मिलन के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है।

खास लहंगा पहना था राधिका ने
प्री वेडिंग कार्यक्रम के दौरान राधिका मर्चेंट ने खास लहंगा पहना हुआ था। यह कस्टम मेड अनामिका खन्ना लहंगा था। उनकी ड्रेस में कई सारे फूलों के हाईलाइट करने वाले पैच भी थे। राधिका ने हीरे के सेट के साथ मांग टीका और चूड़ी पहनी थी।