जुलाई 2025 में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। RBI के कैलेंडर के अनुसार, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी।

Bank Holidays in July 2025: जुलाई में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के चलते ऐसा होगा। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़े महत्वपूर्ण काम हैं तो यह जानना सुविधाजनक होगा कि बैंक कब बंद रहने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

RBI (Reserve Bank of India) हर साल बैंक छुट्टी का कैलेंडर जारी करती है। हालांकि कार्यक्रम में किसी भी बदलाव की सूचना पहले ही दे दी जाती है, लेकिन अक्सर अंतिम समय में कुछ संशोधन हो जाते हैं। इसलिए, RBI द्वारा ग्राहकों को सलाह दिया जाता है कि वे अपनी स्थानीय बैंक शाखाओं के संपर्क में रहें और आधिकारिक कैलेंडर पर नजर रखें।

आरबीआई कैलेंडर में दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार की छुट्टियां, राज्य-आधारित समारोह, राष्ट्रीय अवकाश और विशेष अवसर शामिल हैं। जुलाई में मेघालय में बैंक कर्मचारी 12-14 के दौरान लंबे सप्ताहांत की छुट्टी का आनंद लेंगे। यहां दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद बैंक 14 जुलाई 2025 को बेह दीनखलम के अवसर पर बंद रहेंगे।

जुलाई 2025 में किस दिन रहेगी बैंक की छुट्टी?

  • 3.7. 2025, गुरुवार- खार्ची पूजा, अगरतला
  • 5.7. 2025, शनिवार- गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन, जम्मू और श्रीनगर
  • 6.7. 2025, रविवार- पूरे भारत में छुट्टी
  • 12.7. 2025, शनिवार- दूसरा शनिवार होने के चलते पूरे भारत में छुट्टी
  • 13.7. 2025, रविवार- पूरे भारत में छुट्टी
  • 14.7. 2025, सोमवार- बेह डेन्खलम, शिलांग
  • 16.7. 2025, बुधवार- हरेला, देहरादून
  • 17.7.2025, गुरुवार- यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि, शिलांग
  • 19.7. 2025, शनिवार- केर पूजा, अगरतला
  • 20. 7. 2025, रविवार- पूरे भारत में छुट्टी
  • 26. 7. 2025, शनिवार- चौथा शनिवार, पूरे भारत में छुट्टी
  • 27.7. 2025, रविवार- पूरे भारत में छुट्टी
  • 28.7. 2025, सोमवार- द्रुकपा त्से-जी, गंगटोक

एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे लोग

भले ही छुट्टियों के दिनों में बैंक आम जनता के लिए बंद रहें, लेकिन आप पैसे के लेन देन और दूसरी सेवाओं के लिए एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से चालू रहती हैं।