चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद देश और दुनिया से इसरो और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं मिल रही है। इस मून मिशन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से फोन कर इसरो चीफ एस सोमनाथ को बधाई दी।

बिजनेस डेस्क : चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर उतारकर ISRO ने इतिहास रच दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश है। इस सफलता के बाद देश और दुनिया से इसरो और हिंदुस्तान के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं मिल रही है। इस मून मिशन (Chandrayaan 3) की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से फोन कर इसरो चीफ एस सोमनाथ को बधाई दी। देश के बड़े उद्योगपतियों ने भी इसरो के इस सफलता पर तारीफ की है। सबसे अमीर बिजनेसमैन ने इसे अविश्वसनीय उपलब्धि बताया है। आइए जानते हैं मुकेश अंबानी से लेकर गौतम अडानी तक का रिएक्शन...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी

चंद्रयान की सफलता पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से एक छोटा और खूबसूरत मैसेज शेयर किया है। एक तस्वीर शेयर करते हुए उसमें लिखा- 'नजरिया पलटने के लिए इसरो को धन्यवाद।' इस पोस्ट का कैप्शन भी काफी सुंदर है। इसमें लिखा है- अपनी आंखों में तारे लेकर, आपने चंद्रमा का लक्ष्य रखा, इस सफल मिशन के लिए चंद्रयान के पीछे की टीम को बधाई!'

चंद्रयान की सफलता पर गौतम अडानी

देश के दूसरी सबसे अमीर शख्सियत गौतम अडानी ने लिखा- 'बधाई हो, @ISRO! आप देश का गौरव हैं। किसी देश के स्पेश मिशन को अंजाम देने की क्षमता उसके आत्मविश्वास को दिखाता है। यह समय भारत का है। हमारे 1.4 अरब नागरिकों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। जय हिंद।'

Scroll to load tweet…

गौतम सिंघानिया का चंद्रयान 3 पर रिएक्शन

रेमंड ग्रुप के एमडी गौतम सिंघानिया ने भी भारत की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'भारत ने यह उपलब्धि हासिल करने वाले मुट्ठी भर देशों की एक नई लीग में कदम रखा है। टीम @isro और इसमें शामिल सभी वैज्ञानिकों को बधाई। यह न केवल हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि दुनिया को भारत की प्रभावशाली वैज्ञानिक और तकनीकी ताकत भी दिखाने वाला है। यह वैज्ञानिकों की एक पीढ़ी को भारत के लिए निर्माण और इनोवेशन जारी रखने के लिए प्रेरित करेगा।'

इसरो ने इतिहास रच दिया- आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने भी अपने ट्विटर पर खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'मानव जीवन की शुरुआत से ही हमने चंद्रमा को देखा है और इसे अपने दिमाग पर अपना जादू चलाने दिया है। चांद ने हमें सपने देखने वालों में बदल दिया। आज, जादू और विज्ञान का विलय हो गया है और चंद्रमा के हमारी मुट्ठी में होने से 1.4 अरब भारतीयों के मन में नए सपने जगमगाएंगे। जय हिंद।'

Scroll to load tweet…

इसे भी पढ़ें

2025 तक 13 अरब डॉलर पहुंच जाएगी भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, जानें कितना फायदेमंद ये निवेश