जर्मन रेलवे की कंपनी डॉयचे बान ने कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है।  

 बिजनेस डेस्क। जर्मन रेलवे की कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। डॉयचे बान नाम की कंपनी ने 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से की गई घोषणा के बाद से कर्मचारियों की टेंशन बढ़ गई है। वह अब नई नौकरी तलाशने करने की चिंता में पड़ गए हैं। जर्मन कंपनी की ओर से लिए गए निर्णय से कर्मचारियों में निराशा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक साथ 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी की योजना
जर्मन रेलवे की दिग्गज कंपनी डॉयचे बान ने एक साथ अचानक 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने का निर्णय ले लिया, यह अपने आप में बड़ी बात है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि वित्तीय संकट के बीच रेल संचालन को सुव्यवस्थित करने और कुल लागत को कम करने के लिहाज से कंपनी को कड़ा निर्णय लेना पड़ रहा है। कॉस्ट कटिंग के लिए कंपनी के लिए पास यही एक मात्र विकल्प शेष रह गया है।

पढ़ें Dyson Layoffs: डायसन में लटकी छंटनी की तलवार, 1000 स्टाफ को बाहर करने के लिए कंपनी तैयार

पहले 6 माह में 1.2 बिलियन नुकसान
सूत्रों के मुताबिक कंपनी को पहले छमाही में 1.2 बिलियन डॉलर का नुकसान झेलना पड़ गया। इस नुकसान की भरपाई के लिए ही कंपनी को कॉस्ट कटिंग का निर्णय लेना पड़ा। इसके चलते सबसे पहली गाज गिरी कंपनी के कर्मचारियों पर। कंपनी ने कॉस्ट कटिंग के तहत 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी का निर्णय ले लिया। इससे पहले भी कई बार कंपनियों ने अपने लॉस से उबरने के लिए कर्मचारियों की छंटनी का तरीका अपनाया है। 

कहां जाएंगे इतने सारे कर्मचारी
जर्मन रेलवे की कंपनी से निकाले जाने के बाद इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी कहां जाएंगे। तुरंत जॉब मिल पाना भी इन सभी के इतना आसान नहीं होगा। हाल ही डायसन, टेस्ला, पेटीएम, गूगल जैसी कई बड़ी कंपनियों ने भी काफी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। इन कंपनियों ने भी लॉस की भरपाई के कारण ही ऐसा निर्णय लेने को वजह बताया।