इतिहासकारों के मुताबिक, सिकंदर महान ने अलेक्जेंड्रिया शहर को बसाया था। यह शहर कई सभ्यताओं का गवाह रह चुका है। शहर की पहचान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तौर पर काफी ज्यादा है।

बिजनेस डेस्क : आर्थिक तंगी की मार झेल रहा मिस्र अब अपना शहर बेचने जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बाद अब तुर्की को एक शहर बेचने की तैयारी है। विदेशी मुद्रा की गिरावट के बाद मिस्र को मजबूरन ऐसा करना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र जिस शहर को बेचने जा रहा है, उसका नाम अलेक्जेंड्रिया (Alexandria) है। आइए जानते हैं क्या है पूरी रिपोर्ट और कितने में बिकेगा मिस्र का शहर...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिस्र का शहर कितने में बिकेगा

राजधानी काहिरा से करीब 350 किमी उत्तर-पश्चिम की ओर बसा रास अल-हिकमा क्षेत्र को मिस्र यूएई को 22 अरब डॉलर में बेचेगा। वहीं, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए मशहूर अलेक्जेंड्रिया को तुर्की को देगा। इस शहर को लेने के बाद तुर्की की अफ्रीका में शिपिंग और सप्लाई के लिए बड़े बंदरगाह की तलाश भी समाप्त हो जाएगी।

अलेक्जेंड्रिया का इतिहास

इतिहासकारों के मुताबिक, सिकंदर महान ने अलेक्जेंड्रिया शहर को बसाया था। यह शहर कई सभ्यताओं का गवाह रह चुका है। शहर की पहचान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तौर पर काफी ज्यादा है। कहा जाता है कि ऑटोमन साम्राज्य के समय अलेक्जेंड्रिया में रहने वाले तुर्कों के ऑटोमन साम्राज्य के साथ मजबूत संबंध थे। इसका मतलब साफ है कि तुर्की और अलेक्जेंड्रिया का पुराना रिश्ता रहा है। यही कारण है कि इस शहर का बिक्री या पट्टा तुर्की को मिल सकता है।

शहर खरीदने से तुर्की को कितना फायदा

राजनीति विश्लेषकों का कहना है कि मिस्र के पास इतना पैसा नहीं कि वह इस शहर को डेवलप कर सके। ऐसे में अगर तुर्की अलेक्जेंड्रिया को खरीदता है तो मिस्र का साथ उसके संबंध बेहतर हो जाएंगे। इससे दोनों देशों को आर्थिक तौर पर लाभ होंगे। चूंकि अलेक्जेंड्रिया शहर भूमध्य सागर के तट पर है तो तुर्की यहां नए वाणिज्यिक और लॉजिस्टिक हब बना सकता है। ऐसे में वह मिस्र के साथ अफ्रीका पर स्थिति मजबूत करेगा।

इसे भी पढ़ें

UAE के बाद अब इस मुस्लिम देश में भी बनेगा विराट हिंदू मंदिर, जानें कहां

Pakistan: डेमोक्रेसी इंडेक्स रिपोर्ट में पाकिस्तान की भारी गिरावट! 11 पायदान खिसककर तानाशाही की कैटेगरी में आया पड़ोसी मुल्क