रिपोर्ट्स के मुताबिक नए साल के पहले ही दो महीने में एलन मस्क को 50 अरब डॉलर्स यानी 4 लाख करोड़ रु का फायदा हुआ।

बिजनेस डेस्क. हजारों करोड़ों का नुकसान झेलते हुए एलन मस्क ने अब शानदार वापसी की है। मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। Elon Musk ने फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्‍ट (Bernard Arnault) को एक साल बाद पीछे छोड़कर अपना स्थान वापस पा लिया है। ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को कई तरह से नुकसान हो रहा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे दोबारा नंबर-1 रईस बने मस्क?

बता दें कि ब्‍लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्‍स (Bloomberg Billionaires Index) की ताजा रैंकिंग में मस्क नंबर एक पर आ गए हैं। उनके नंबर एक तह पहुंचने में टेस्‍ला के शेयरों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। टेस्‍ला इंकॉर्पोरेशन (Tesla Inc) के शेयर नए साल में 90 पर्सेंट तक की ग्रोथ ले चुके हैं। इससे मस्क की नेट वर्थ जबर्दस्त इजाफा हुआ। 

कितनी बढ़ी एलन मस्क की Net worth?

रिपोर्ट्स के मुताबिक नए साल के पहले ही दो महीने में एलन मस्क को 50 अरब डॉलर्स यानी 4 लाख करोड़ रु का फायदा हुआ। इसकी बदालैत उनकी कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर्स यानी तकरीबन 16 लाख करोड़ रु तक पहुंच गई।

दूसरे नंबर पर हैं अर्नाल्ट 

दुनिया के सबसे रईस लोगों की सूची में अब मस्क के बाद दूसरे नंबर पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्‍ट हैं। वे LVMH के फाउंडर हैं। हालांकि, बर्नार्ड अर्नाल्‍ट और मस्क की कुल संपत्ति में फिलहाल ज्यादा अंतर नहीं है क्योंकि बर्नार्ड की संपत्ति 185 अरब डॉलर (लगभग 15 लाख करोड़ रु के आसपास है।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…