Elon Musk Most Expensive Expenses: एलन मस्क दुनिया के उन अरबपतियों में से हैं जो सादगी और लग्जरी दोनों के बीच अनोखा बैलेंस रखते हैं। कभी छोटे घर में रहते हैं, तो कभी करोड़ों के जेट, रॉकेट और सुपरकार्स पर पैसा उड़ाते हैं। जानिए उनके 15 अनोखे खर्च... 

Elon Musk Top 15 Unique Expenses: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क इन दिनों जिरोधा के फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट 'पीपल बाय WTF' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने इस पॉडकास्ट में काफी कुछ शेयर किया है। उनकी लाइफस्टाइल काफी अलग है। वह सिर्फ अपने इनोवेशन और कंपनियों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे और महंगे खर्चों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। एक तरफ वह 375 वर्ग फीट के छोटे से घर में रह लेते हैं और दूसरी तरफ करोड़ों-अरबों की कारें, जेट्स और रेयरेस्ट कलेक्टिबल्स पर पैसा बहा देते हैं। मस्क का खर्च करने का तरीका बिल्कुल बाकी अरबपतियों जैसा नहीं है। कभी सादगी, तो कभी ऐसे शौक जिनके बारे में आम लोग सोच भी नहीं सकते। इस आर्टिकल में जानिए एलन मस्क के 15 सबसे महंगे और हैरान कर देने वाले खर्च...

टेस्ला (Tesla)

एलन मस्क के पास टेस्ला में करीब 15% होल्डिंग है, जो बढ़कर 29% हो सकती है, क्योंकि हाल ही में टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने सीईओ मस्क के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैकेज शर्तों के साथ मंजूर किया है, जो 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 83 लाख करोड़ रुपए का है। जो भी होल्डिंग मस्क के पास है, उसका काफी बड़ा हिस्सा उन्होंने पर्सनल लोन के लिए गिरवी रखा है। टेस्ला का मार्केट कैप 8.5 ट्रिलियन डॉलर (750 लाख करोड़ रुपए) है, लेकिन मस्क शायद ही कभी कैश आउट करते हैं।

स्पेसएक्स (SpaceX)

2002 में शुरू हुई स्पेसएक्स आज करीब $400 बिलियन से ज्यादा की कंपनी बन चुकी है। 2023 में इसके Falcon 9 रॉकेट्स ने 91 सफल लॉन्च किए और अब यह 70% से ज्यादा ग्लोबल सैटेलाइट लॉन्च खुद करती है।

गल्फस्ट्रीम जेट्स (Gulfstream Jets)

साल 2023 में मस्क 48 दिन हवा में रहे। उनके पास Gulfstream G700 ($75M), G650 और दो G550 जेट्स हैं। इनकी कुल कीमत लगभग $199 मिलियन है। इसमें मेंटेनेंस और क्रू शामिल नहीं हैं।

मैकलारेन एफ1 (McLaren F1)

1999 में Zip2 बेचने के बाद मस्क ने 1 मिलियन डॉलर देकर मैकलारेन एफ1 खरीदी। आज इसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। सबसे मजेदार बात ये है कि उन्होंने इसे PayPal को-फाउंडर पीटर थिएल के साथ ड्राइव करते हुए बिना इंश्योरेंस के क्रैश कर दिया था!

ट्विटर (X)

2022 में मस्क ने ट्विटर (Twitter) को $44B में खरीदकर इसका नाम X कर दिया। वह करीब 74% ओनरशिप रखते हैं। इस खरीद के बाद कई बड़े बदलाव किए। इनमें मास लेऑफ़्स, पेड वेरीफिकेशन और क्रिएटर टूल्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।

रिचर्ड मिले RM029 (Richard Mille RM029)

एलन मस्क कभी 200,000 डॉलर की रिचर्ड मिले RM029 घड़ी पहनते थे, जो टाइटेनियम से बनी और सुपर रेयर थी। बाद में उन्होंने इसे बदलकर 5,000 डॉलर की ओमेगा एक्वा टेरा (Omega Aqua Terra) वॉच पहनना शुरू किया।

द बोरिंग कंपनी (The Boring Company)

एलन मस्क की यह कंपनी एक अंडरग्राउंड टनल बनाने और सिविल इंजीनियरिंग कंपनी है, जिसका टारगेट अर्बन ट्रैफिक की भीड़ को कम कहना था। कंपनी 2022 में $5.7B वैल्यूएशन तक पहुंच गई। वेगास लूप इसका पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें टेस्ला कारें टनल के अंदर यात्रियों को शटल करती हैं।

जीन वाइल्डर का बेल एयर हाउस

2013 में मस्क ने लेजेंड एक्टर जीन वाइल्डर का घर $6.75M में खरीदा। वादा किया कि इसका चार्म यानी आकर्षण नहीं बदलेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे वाइल्डर के भतीजे को किराये पर दिया और 2020 में बेच दिया।

जगुआर ई-टाइप 1967 (Jaguar E-Type 1967)

मस्क ने इस कार को करीब $100,000 में खरीदा। एंजो फेरारी ने इसे सबसे खूबसूरत कार कहा था। मस्क आज भी इसे अपनी ड्रीम कार मानते हैं।

Boxabl का छोटा घर

साल 2020 में एलन मस्क ने सभी मेंशन बेचकर 375 स्क्वॉयर फीट के छोटे बॉक्सेबल घर में रहने लगे, जिसकी कीमत सिर्फ 49,500 डॉलर है। यह घर स्पेसएक्स लॉन्च साइट से कुछ मिनट की दूरी पर है।

ऑडेमार्स पिगुएट रॉयल ओक (Audemars Piguet Royal Oak)

एलन मस्क ने एक और लग्जरी वॉच ऑडेमार्स पिगुएट रॉयल ओक खरीदा था, जिसकी कीमत करीब $50,000 थी। AP Royal Oak अपनी पहचान हेग्जागोनल बेजल और क्लासिक डिजाइन के लिए रखता है। यह सिलिकॉन वैली में लो-की फ्लेक्स माना जाता है।

न्यूरालिंक (Neuralink)

2016 में शुरू हुई न्यूरालिंक ने 2024 में पहला ब्रेन चिप इम्प्लांट किया। मरीज सिर्फ सोचकर कंप्यूटर करसर चला सका, मतलब भविष्य की टेक्नोलॉजी पर काम हुआ। मस्क ने इसमें सैकड़ों मिलियन डॉलर इन्वेस्ट किए हैं।

स्पेस में टेस्ला रोडस्टर (Tesla Roadster in Space)

2018 में फाल्कन हेवी रॉकेट से मस्क ने अपनी रेड टेस्ला रोडस्टर को स्पेस में भेज दिया। ड्राइवर सीट पर 'स्टारमैन' नाम का डमी रखा था। ये कार अब सूरज के ऑर्बिटमें घूम रही है और इसे यूनिवर्स की सबसे तेज कार बताया गया।

टेस्ला डायमंड रिंग (Tesla Diamond Ring)

ज्वेलर बेन बैलर ने मस्क के लिए डायमंड और रूबी से बना टेस्ला लोगो वाला रिंग बनाया, जिसकी कीमत करीब $37,000 है। ये रिंग कभी बेची नहीं गई। यह वन-ऑफ-ए-काइंड है।

लोटस एस्प्रिट सबमरीन (Lotus Esprit Submarine)

मस्क ने 2013 में $900,000 में जेम्स बॉन्ड (James Bond) की फिल्म 'The Spy Who Loved Me' वाली सबमरीन कार खरीदी। यह असली सबमरीन नहीं थी, लेकिन मस्क इसे टेस्ला पार्ट्स से मॉडिफाई कर असली बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। अभी यह टेस्ला हेडक्वॉर्टर रखी है।

इसे भी पढ़ें- एलन मस्क का नया पे पैकेज दुनिया की सबसे बड़ी सैलरी डील, जानिए टॉप 10 CEO की कमाई से कितनी ज्यादा?

इसे भी पढ़ें- 12 साल की उम्र में गेम बेचा, आज 500 बिलियन डॉलर के मालिक! पढ़ें एलन मस्क की अनसुनी कहानी