एमिरेट्स ड्रॉ में एक भाग्यशाली विजेता ने 100 मिलियन AED का MEGA7 जैकपॉट जीता है! यह खेल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। विजेता की घोषणा जल्द!

Emirates Draw: Tycheros (Isle of Man) लिमिटेड के स्वामित्व और संचालन वाली विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त लॉटरी एमिरेट्स ड्रॉ (Emirates Draw) में एक भाग्यशाली व्यक्ति ने पहला AED 100 मिलियन (27 मिलियन) MEGA7 जैकपॉट जीता है। यह खेल के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत जीत है। यह अभूतपूर्व जीत 16 मार्च 2025 को हुई। इसने पिछले 3 साल में खेल की वैश्विक सफलता में एक प्रमुख मील का पत्थर उजागर किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक भाग्यशाली प्रतिभागी ने सफलतापूर्वक सभी सातों नंबरों का मिलान कर लिया। इसके साथ ही उसने दुनिया की सबसे बड़ी लॉटरी जीत के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Tycheros के कॉमर्शियल हेड पॉल चैडर ने कहा, "यह ऐतिहासिक क्षण है। एमिरेट्स ड्रा और हमारे समुदायों के लिए एक वैश्विक उत्सव है। हमारे जैकपॉट विजेता और सभी भाग्यशाली प्रतिभागियों को बधाई। पहले दिन से ही लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हमारा मिशन रहा है। 100 मिलियन AED की जीत इसका प्रमाण है।"

उन्होंने कहा, "हमें हमेशा से विश्वास था कि कोई न कोई यह जैकपॉट जीतेगा और ऐसा ही हुआ। हमें पूरा विश्वास है कि यह जीत आने वाले कई और पुरस्कारों की शुरुआत है। हम इस अविश्वसनीय क्षण को आपके साथ शेयर करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। एमिरेट्स ड्रॉ महाद्वीपों के खिलाड़ियों को रोमांचक जीतने के अवसर और गेमिंग अनुभव प्रदान करके जीवन बदलने के लिए समर्पित है। हम जिम्मेदार खेल और पारदर्शिता तय करते हैं।"

पॉल चैडर ने कहा कि हमारे जैकपॉट विजेता के बारे में अधिक जानकारी के लिए बने रहें। विजेता के नाम की घोषणा वेरिफिकेशन प्रोसेस के बाद होगी। पुरस्कार की राशि को देखते हुए, इसे पूरा होने में अतिरिक्त समय लग सकता है।

आपके पास है बड़ी जीत का अगला मौका

चैडर ने कहा कि AED 100 मिलियन MEGA7 जैकपॉट जीतने के साथ एक नया अवसर आपका इंतजार कर रहा है। एमिरेट्स ड्रॉ दुनिया भर के खिलाड़ियों को जीवन बदलने वाले पुरस्कार जीतने के लिए हर घंटे और हर हफ्ते मौके दे रहा है। 30 मार्च को अगला ड्रॉ होगा। इसमें आप शामिल हो सकते हैं। नतीजे GMT समयानुसार शाम 5 बजे पोस्ट किए जाएंगे।

कैसे खेलें?

दुनिया भर में कोई भी 18 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति साप्ताहिक MEGA7 गेम खेल सकता है। उसे emiratesdraw.com पर रजिस्टर करना होगा या मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। अपना सात अंकों का नंबर चुनें या सिस्टम को आपके लिए एक नंबर जनरेट करने दें। जीतने के ज्यादा मौकों के लिए 5 आगामी ड्रॉ तक खेलें।

अपने मौके दुगुने करें

प्रत्येक टिकट 2 ड्रॉ में प्रवेश देता है। रैफल ड्रॉ हर सप्ताह AED 107,000 की कुल राशि का गारंटी पुरस्कार देता है। मुख्य ड्रॉ में सभी सात नंबरों का मिलान करके AED 100 मिलियन तक जीत सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए, customersupport@emiratesdraw.com पर ईमेल करके हमारी सहायता टीम से संपर्क करें या emiratesdraw.com पर जाएं। सोशल मीडिया पर @emiratesdraw को फॉलो करके अपडेट रहें।