Flight Ticket Discount Offer: इस दिवाली फ्लाइट टिकट पर आपके लिए जबरदस्त ऑफर आया है। टिकट बुकिंग पर आप 6,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। जानिए कैसे, कब तक और कहां की फ्लाइट के लिए छूट मिलेगी?

Diwali Flight Offer 2025: अगर आप इस दिवाली (Diwali 2025) कहीं घूमने या अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। HDFC बैंक और एयर इंडिया मिलकर अपने कस्टमर्स के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आए हैं। जिससे आप डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट्स पर 6,000 रुपए तक का इंस्टैंट डिस्काउंट पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फ्लाइट टिकट ऑफर क्या है?

एयर इंडिया और HDFC बैंक ने मिलकर एक लिमिटेड टाइम ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को एयर इंडिया की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 1 अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक वैलिड है। टिकट बुक करते समय प्रोमो कोड 'HDFCFLY' का इस्तेमाल करना होगा। ये डिस्काउंट्स फ्लाइट के टाइप और क्लास के हिसाब से अलग-अलग होंगे।

फ्लाइट टिकट पर डिस्काउंट ऑफर कितना है?

डोमेस्टिक फ्लाइट्स: देश में कहीं भी जाने पर हर टिकट पर 400 रुपए का सीधा डिस्काउंट मिलेगा।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स (वन-वे टिकट): इकॉनमी क्लास में 1,000 रुपए, प्रीमियम इकॉनमी में 1,500 रुपए और बिजनेस या फर्स्ट क्लास में 2,000 रुपए की छूट।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स (राउंड ट्रिप): इकॉनमी क्लास में 2,500 रुपए, प्रीमियम इकॉनमी में 3,000 रुपए और बिजनेस या फर्स्ट क्लास में सबसे ज्यादा 6,000 की छूट।

फ्लाइट टिकट पर डिस्काउंट कैसे मिलेगा?

  • एयर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं।
  • अपनी पसंद की फ्लाइट चुनें और HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करें।
  • प्रोमो कोड HDFCFLY डालें और तुरंत डिस्काउंट पाएं।

फ्लाइट टिकट बुकिंग में इन बातों का ध्यान रखें

  1. ध्यान रखें कि यह ऑफर सिर्फ डायरेक्ट बुकिंग्स पर ही वैलिड है यानी अगर आप किसी ट्रैवल एजेंट या थर्ड-पार्टी वेबसाइट से टिकट खरीदते हैं तो यह छूट नहीं मिलेगी।
  2. यह ऑफर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश से फ्लाइट बुक करने वालों के लिए भी वैलिड है। आप भारतीय रुपए (INR) या किसी अन्य करेंसी में बुकिंग करें तो भी डिस्काउंट मिलेगा।

फ्लाइट टिकट पर डिस्काउंट पाने की शर्तें क्या हैं?

  • यह डिस्काउंट सिर्फ बेस फेयर पर लागू होगा, टैक्स पर नहीं।
  • ऑफर सिर्फ फुल पेमेंट ट्रांजेक्शन पर ही वैलिड है, EMI पेमेंट्स पर नहीं।
  • अगर बुकिंग में इंफैंट (7 दिन से 2 साल) का टिकट शामिल है, तो यह ऑफर लागू नहीं होगा।
  • यह ऑफर सिर्फ एयर इंडिया की वेबसाइट या ऐप पर की गई बुकिंग्स के लिए मान्य है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। यहां दी गई डिटेल्स airindia.com से ली गई है। यह ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए एयर इंडिया की वेबसाइट पर विजिट करें। बैंक या एयरलाइन नियम बदलने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली से पटना सिर्फ डेढ़ घंटे में, अब ट्रेन के किराए में उठाएं हवाई सफर का मजा

इसे भी पढ़ें- फेस्टिव ट्रैवल का है प्लान? ट्रेन-फ्लाइट टिकट सस्ते में बुक करने के 5 सीक्रेट ट्रिक्स जानिए