डॉयचे बैंक ने गुरुवार को बताया कि 2023 में उसके लाभ में काफी गिरावट आई है। इस नुकसान की भरपाई के लिए वह लागत कटौती कैंपेन के तहत 35 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है।

Deutsche Bank layoff: दुनिया भर की बड़ी कंपनियां अपने यहां नौकरियों की संख्या सीमित करने के लिए बड़े पैमाने पर लगातार छंटनी कर रही हैं। अब लोन देने वाले जर्मनी के सबसे बड़े डॉयचे बैंक ने भारी घाटा की वजह से छंटनी का ऐलान किया है। डॉयचे बैंक ने गुरुवार को बताया कि 2023 में उसके लाभ में काफी गिरावट आई है। इस नुकसान की भरपाई के लिए वह लागत कटौती कैंपेन के तहत 35 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रुप ने शेयरहोल्डर्स के कारण 4.2 बिलियन यूरो (4.5 बिलियन डॉलर) का शुद्ध लाभ 2023 में कमाया है। यह बीते साल यानी 2022 की तुलना में करीब 16 प्रतिशत कम है। लाभ प्रतिशत में गिरावट की वजह से लोन देने वाले सबसे बड़े बैंक ने अपने कर्मचारियों की संख्या कम करने का निर्णय लिया है। बैंक ने अपने रिस्ट्रक्चरिंग आदि पर 566 मिलियन यूरो पहले ही खर्च किया है।