क्या कभी जीरो हो सकती है Gold की कीमत, जानें वो दिन कौन सा होगा?
Gold Facts : सोना इन दिनों बड़ी तेजी से भाग रहा है। इसकी कीमतें 1 लाख के बेहद करीब पहुंच गई हैं। सोना हमेशा से ही कीमती और बहुमूल्य रहा है लेकिन क्या कभी ऐसा होगा जब सोने की कीमत पूरी तरह से जीरो हो जाएगी? आइए जानें इस सवाल का जवाब...

1. क्या सोने की कीमत कभी गिर सकती है
सोना एक सीमित धातु है। इसका खजाना धरती पर कुछ ही मात्रा में है। इसके कारण, सोने की कीमत कभी पूरी तरह से खत्म नहीं हो सकती हैं। सोने की सप्लाई इतनी कम है कि उसकी कीमत कभी जीरो नहीं हो सकती। अगर सप्लाई बढ़ती भी है, तो भी उसकी डिमांड में कमी नहीं आती, क्योंकि यह अमूल्य और भरोसेमंद मेटल है।
2. इतिहास में कभी नहीं गिरी सोने की कीमत
कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि इतिहास में जब भी संकट आया, सोने की कीमत कभी भी जीरो नहीं हुई। चाहे कोई युद्ध हो या फिर आर्थिक मंदी, सोने की कीमत हमेशा बनी रही। यह साबित करता है कि सोने की कीमत स्थिरता और भरोसे वाली है।
3. सोने की डिमांड हमेशा रहती है
सोने का इस्तेमाल सिर्फ गहनों और निवेशक के लिए नहीं होता, बल्कि यह इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य चीजों में भी काम आता है, इसलिए इसकी मांग कभी खत्म नहीं होती है, जिससे कीमत भी बनी रहती है।
4. सोने की कीमत हर जगह ज्यादा है
दुनियाभर में सोना एक खास और मूल्यवान धातु माना जाता है। इसे हर जगह एक मुद्रा (Currency) की तरह माना जाता है। चाहे बैंक हो या किसी देश का केंद्रीय रिजर्व बैंक, सोना हर जगह वैल्यूएबल है। किसी देश के अंदर या बाहर हर जगह यह काफी भरोसेमंद है।
5. सोना सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित इन्वेस्टमेंट
जब दुनिया भर में आर्थिक संकट आते हैं, तो निवेशक सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। 2008 के ग्लोबल संकट के दौरान भी, सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा गया। सोना हमेशा आर्थिक मंदी और अव्यवस्था के समय में भी यह सबसे सुरक्षित निवेश के तौर पर सामने आता है।
क्या कभी सोने की कीमत जीरो हो सकती है
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतिहास में कभी ऐसा दिन नहीं आया जब गोल्ड की वैल्यू जीरो हो गई हो। यही कारण है कि इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित इन्वेस्टमेंट माना जाता है। ऐसा कोई कारण नहीं है कि सोने की कीमत कभी पूरी तरह से गिर जाए। भले ही कोई बड़ा आर्थिक संकट आए। हर समय सोना हमेशा एक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट रहेगा। अगर कभी सोने की कीमत गिरती भी है, तो यह सिर्फ कुछ समय के लिए हो सकता है। ऐसा तब हो सकता है जब दुनियाभर में मंदी आ जाए और कोई अन्य धातु या करेंसी उसकी जगह ले लें, लेकिन ऐसा होना लगभग असंभव ही है, क्योंकि सोने का ऐतिहासिक महत्व और उसकी मांग कभी खत्म नहीं हो सकती है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

