हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोने के दाम में हल्की तेजी देखी गई। 20 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59,308 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Gold Rate Today 20th June 2023 : हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोने के दाम में हल्की तेजी देखी गई। 20 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59,308 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले सोमवार 19 जून की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59,227 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,330 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,840 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,620 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,520 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 61,020 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 59,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

60 हजार के नीचे चल रहा सोना

पिछले कुछ महीनों से सोने के दाम में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यही वजह है कि सोना 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे बना हुआ है। सोने में गिरावट की कई वजहें हैं। इनमें अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर जल्द ही बिल लाए जाने की चर्चा है। इसके अलावा अमेरिकी फेड अफसरों द्वारा महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की आहट भी सोने की कीमतों पर दबाव बनाए हुए है।

64 हजार को छू सकता है Gold

एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के आखिर तक सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट सकती है। 2023 के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल तक पहुंच सकता है। दरअसल, भारत में शादी-ब्याह का सीजन होने के साथ ही त्योहारी मांग के चलते भी सोने की डिमांड बढ़ेगी, जिससे इसके कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।