हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को सोने की कीमत और नीचे आ गईं। 22 जून, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले साने की कीमत 58,670 रुपए पर पहुंच गई। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Gold Rate Today 22 june 2023: हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को सोने की कीमत और नीचे आ गईं। 22 जून, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले साने की कीमत 58,670 रुपए पर पहुंच गई। इससे पहले बुधवार की शाम को सोना 58,864 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,600 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,280 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,020 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,280 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 58,280 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,040 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,060 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,280 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,170 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,580 रुपए प्रति 10 ग्राम

59 हजार के नीचे आया Gold 

पिछले कुछ समय से सोने के भाव में लगातार नरमी देखी जा रही है। यही वजह है कि सोना अब 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया है। सोने में गिरावट के कई कारण हैं। इनमें अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर जल्द ही बिल लाए जाने की खबर है। इसके अलावा अमेरिकी फेड अफसरों द्वारा महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की वजह से भी सोने की कीमतों पर लगातार प्रेशर देखा जा रहा है।

64 हजार को छू सकता है सोना

एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के आखिर तक सोने के भाव एक बार फिर तेज हो सकते हैं। 2023 के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल तक पहुंच सकता है। दरअसल, भारत में शादी-ब्याह का सीजन होने के साथ ही त्योहारी मांग के चलते भी सोने की डिमांड बढ़ेगी, जिससे इसके कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

फिर लुढ़का सोना, जानें 21 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे भाव