हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को सोने के रेट में हल्की तेजी देखी गई। 7 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Gold Rate Today 7th June 2023: हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को सोने के रेट में हल्की तेजी देखी गई। 7 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले 5 जून की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,775 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के भाव

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,460 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 59,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,450 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,350 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 62,210 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,150 रुपए प्रति 10 ग्राम

Gold की कीमतों में आगे भी रह सकता है दबाव

पिछले कुछ समय से सोने की कीमतें एक निश्चित दायरे में चल रही हैं। इसकी एक वजह अमेरिका में लोन की सीमा बढ़ाने को लेकर जल्द बिल लाए जाने की चर्चा है। इसके चलते सोने के दाम में अभी कुछ महीने और दबाव देखने को मिल सकता है। दूसरी ओर, अमेरिकी फेड अफसरों द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले कड़े कदमों की वजह से भी सोने के दाम एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

64 हजार के लेवल को छू सकता है Gold 

एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के अंत तक सोने के रेट में फिर तेजी देखने को मिल सकती है। भारत में शादियों का सीजन होने के साथ ही त्योहारों के चलते सोने की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। इसके चलते साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।