हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोने के रेट में एक बार फिर तेजी देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 18 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 59,330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।

Gold Rate Today 18th July 2023: हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोने के रेट में एक बार फिर तेजी देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 18 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 59,330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इससे पहले सोमवार की शाम को सोना 59,270 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,030 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,560 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,010 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 59,740 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,880 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,860 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,010 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,190 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 59,760 रुपए प्रति 10 ग्राम

60 हजार की ओर बढ़ रहा Gold

सोने के भाव में लंबे समय से चली आ रही गिरावट अब काफी हद तक थम चुकी है। सोना एक बार फिर 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि, सोने के दाम में ये तेजी कब तक बनी रहेगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

क्या साल के अंत तक 64 हजार पहुंचेगा Gold

एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के आखिर तक सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट सकती है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को आसानी से छू सकता है। इसके पीछे कुछ वजहें बताई जा रही हैं, जिनमें नवंबर-दिसंबर के बीच भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा त्योहारी मांग निकलने से सोने की डिमांड में तेजी आ सकती है।

सोने की कीमतों में टैक्स और मेकिंग चार्ज नहीं

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी देता है। सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले की होती हैं। ibja की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को सोने के रेट जारी नहीं किए जाते हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 17 जुलाई को 10 शहरों में क्या रहा Gold Rate