हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सोने के रेट में गिरावट देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 21 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 59,610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।

Gold Rate Today 21th July 2023: हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सोने के रेट में गिरावट देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 21 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 59,610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इससे पहले गुरुवार की शाम को सोना 59,863 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,820 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,330 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,790 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,330 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 59,440 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,810 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,750 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,330 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 61,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 59,560 रुपए प्रति 10 ग्राम

60 हजार के करीब पहुंचा Gold

सोने के भाव में लंबे समय से चली आ रही गिरावट अब काफी हद तक थम चुकी है। सोना एक बार फिर 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचता दिख रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के चलते सोने में पिछले कुछ दिनों में तेजी आई है। साथ ही कारोबारी इस उम्मीद में हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर में जुलाई में वृद्धि करने के बाद इस पर रोक लगाएगा, जिससे सोने के भाव में गिरावट थम जाएगी।

क्या 64 हजार पहुंचेगा Gold

एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के अंत तक सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी आ सकती है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को छू सकता है। दरअसल, नवंबर-दिसंबर के बीच भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो जाएगा। साथ ही त्योहारी मांग निकलने से भी सोने की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।

सोने की कीमतों में टैक्स और मेकिंग चार्ज नहीं

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के स्टैंडर्ड कीमतों की जानकारी देता है। सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले की हैं। ibja की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को सोने के रेट जारी नहीं किए जाते हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price: नहीं थम रही सोने में तेजी, जानें 20 जुलाई को 10 शहरों में क्या रहा Gold Rate