हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। इस तिमाही में का प्रॉफिट सालाना आधार पर 31.6 प्रतिशत बढ़कर 3174 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, रेवेन्यू में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है।

Hindalco Industries Quarter 4 Result: मई महीने में कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं। इसी सिलसिले में आयरन-स्टील सेक्टर की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने भी जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की चौथी तिमाही में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का प्रॉफिट सालाना आधार पर 31.6 प्रतिशत बढ़कर 3174 करोड़ रुपए रहा। वहीं, इससे पहले की समान तिमाही यानी 2022-23 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2411 करोड़ रुपए रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शुद्ध राजस्व में मामूली बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में हिंडाल्को का ऑपरेशन से रेवेन्यू 55,994 करोड़ रहा। वहीं, इससे पहले के वित्त वर्ष यानी 2022-23 की समान अवधि में कंपनी का राजस्व 55,857 करोड़ रुपए रहा था। यानी सालाना आधार पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शुद्ध रेवेन्यू में 0.24% की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

वित्त वर्ष 2024 में हिंडाल्को के मुनाफे में मामूली इजाफा

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का पूरे वित्त वर्ष 2023-2024 के दौरान शुद्ध मुनाफा 0.57% बढ़कर 10,155 करोड़ हो गया। वहीं, इससे पहले यानी 2022-23 में कंपनी का प्रॉफिट 10,097 करोड़ रुपए रहा था। वहीं, फाइनेंशियल ईयर 2023-2024 में कंपनी का शुद्ध राजस्व 2,15,962 करोड़ रुपए हो गया। इससे पहले वित्त वर्ष 2022-2023 में कंपनी का राजस्व 2,23,202 करोड़ था। यानी कंपनी के कुल रेवेन्यू में 3.24% की गिरावट आई है।

नतीजों के बाद हिंडाल्को के शेयर में दिखी गिरावट

चौथी तिमाही में भले ही हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का मुनाफा बढ़ा हो, लेकिन नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट दिखी। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 673.25 रुपए के लेवल पर क्लोज हुआ। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप भी गिर कर 1,51,923 करोड़ रुपए पहुंच गया। हिंडाल्को के शेयर का 52 वीक लो लेवल 397.80 और 52 वीक हाइएस्ट लेवल 698.70 रुपए पहुंच गया।

ये भी देखें : 

Suzlon Energy का मुनाफा चौथी तिमाही में 9 प्रतिशत घटा, जानें 1 साल में कंपनी के शेयर का रिटर्न