हिंदुजा ग्रुप रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए बॉन्ड के माध्यम से लगभग 73 बिलियन रुपए जुटाने का प्लान बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बार्कलेज PLC और 360 वन को इश्युएंस के लिए एरेंजर और अंडरराइटर की जिम्मेदार दी है।

बिजनेस डेस्क. हिंदुजा ग्रुप ने रिलायंस कैपिटल को खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। हिंदुजा ग्रुप इसके लिए फंड जुटा रही है। इसके लिए कंपनी बॉन्ड के माध्यम से लगभग 73 बिलियन रुपए जुटाने का प्लान बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बार्कलेज PLC और 360 वन को इश्युएंस के लिए एरेंजर और अंडरराइटर की जिम्मेदार दी है। इन कंपनियों ने पिछले हफ्ते सिंडिकेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। अब एक महीने में डील होने की उम्मीद है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अटकलों पर लगा विराम

अब इसी के साथ कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया। इससे पहले क्या लगाए जा रहे थे कि हिंदुजा ग्रुप और रिलायंस ग्रुप के बीच होने वाली डील कैंसिल हो जाएगी। साथ ही सवाल खड़े हो रहे थे कि रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए फंड कैसे जुटाएगा। लेकिन अब इन सब अफवाहों पर ब्रेक लगा गया है। हिंदुजा ग्रुप अब अरेंजर्स से बातचीत जारी है। लेकिन अब तक बार्कलेज और 360 वन में इस पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

रिलायंस कैपिटल पर 40 हजार करोड़ का लोन

रिलायंस कैपिटल दिवालिया की प्रक्रिया से गुजर रही है। इसके लिए NCLT ने बोली मंगवाई थी। इस बोली में 9650 करोड़ रुपए की बोली लगाकर हिंदुजा ग्रुप ने रिलायंस कैपिटल को अपना बना लिया। 27 मई तक कंपनी की संपत्ति हिंदुजा ग्रुप को ट्रांसफर की जाएगी। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल पर 40 हजार करोड़ का कर्ज हैं।

IRDAI ने दी मंजूरी

इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने हिंदुजा ग्रुप को रिलायंस कैपिटल के लाइफ, जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस के अधिग्रहण को शर्त के साथ मंजूरी दे दी है। इस डील को पहले ही RBI, CCI और NCLT से मंजूरी मिल चुकी है। रिलायंस कैपिटल के लिए IIHL की 9650 करोड़ रुपए की अधिग्रहण की योजना को मंजूरी दे हैं।

 यह भी पढ़ें…

Jobs: नौकरियों की भरमार, अप्रैल 2024 में EPFO से जुड़े 18.92 लाख मेंबर