कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से अप्रैल 2024 में शुद्ध रूप से 18.92 लाख सदस्य जुड़े। इस दौरान EPFO में लगभग 8.87 लाख नए मेंबर रजिस्टर्ड हुए हैं। 

EPFO Jobs Data: नौकरियों के लिहाज से अप्रैल, 2024 काफी अच्छा रहा है। इस बात की पुष्टि EPFO द्वारा जारी नए आंकड़ों से होती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से अप्रैल में शुद्ध रूप से 18.92 लाख सदस्य जुड़े। अप्रैल, 2023 की तुलना में ये आंकड़ा 10 प्रतिशत ज्यादा है। आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल के महीने में लगभग 8.87 लाख नए मेंबर रजिस्टर्ड हुए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8.87 लाख नए मेंबर्स में से 2.49 लाख नई महिला सदस्य
पेरोल डेटा का जेंडर वाइज विश्लेषण करें तो पता चलता है कि 8.87 लाख नए मेंबर्स में से लगभग 2.49 लाख नई फीमेल मेंबर्स हैं। साथ ही महीने के दौरान नेट फीमेल मेंबर एडिशन लगभग 3.91 लाख रहा, जो मार्च 2024 के पिछले महीने की तुलना में लगभग 35.06% ग्रोथ को दिखाता है। वहीं, स्टेट वाइज विश्लेषण करें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और हरियाणा में नेट मेंबर एडिशन सबसे ज्यादा रहा है। इन राज्यों का नेट मेंबर एडिशन में करीब 58.30 प्रतिशत का योगदान रहा है। यहां से अप्रैल महीने के दौरान कुल11.03 लाख नेट मेंबर्स जुड़े हैं। इनमें महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा 20.42% नेट मेंबर्स जोड़े हैं।

8.87 लाख नए मेंबर्स EPFO से जुड़े

EPFO के प्रोविजनल पेरोल डेटा से पता चलता है कि लगभग 14.53 लाख मेंबर ईपीएफओ से अलग हुए और दोबारा इसका हिस्सा बने। दरअसल इन मेंबर्स ने अपनी नौकरी बदली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाली संस्थाओं से फिर जुड़ गए। ये आंकड़ा मार्च 2024 के पिछले महीने की तुलना में 23.15% ज्यादा है। 

इस वजह से बढ़ी नौकरियां

EPFO के डेटा के मुताबिक, नए मेंबर्स में 18 से 25 साल आयु वर्ग के मेंबर्स सबसे ज्यादा हैं। ये अप्रैल 2024 में जुड़े टोटल नए मेंबर्स का आधे से भी ज्यादा यानी 55.50% हैं। ईपीएफओ मेंबरशिप में यह ग्रोथ कई वजहों के चलते हुई है। इसमें रोजगार के अवसरों में वृद्धि, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और EPFO के आउटरीच प्रोग्राम का असर सबसे ज्यादा है।

ये भी देखें : 

Budget 2024: 10 लाख तक की कमाई पर मिल सकता है Tax छूट का फायदा