6.6 करोड़ की कीमत के 11 मकान सिर्फ 103 रुपए में बेचे जा रहे हैं। प्रॉपर्टी की कीमत ज्यादा होने के बावजूद इतने सस्ते में मकान उन लोगों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जो घर न मिलने की वजह से परेशान हैं।

बिजनेस डेस्क : घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। देश में प्रॉपर्टी के रेट काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में मिडिल क्लास के लिए खुद का मकान खरीद पाना आसान नहीं है। दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में तो करोड़ों में प्रॉपर्टी (Property) की बात होती है। लेकिन एक ऐसी जगह भी हैं, जहां 6.6 करोड़ से ज्यादा कीमत के घर सिर्फ 103 रुपए में ही मिल रहे हैं। अगर आप भी इन मकान को खरीदना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं आखिर कहां इतने सस्ते मकान मिल रहे हैं और इसे कौन खरीद सकता है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

6 करोड़ वाला मकान 100 रुपए में क्यों बिक रहा

करोड़ों का मकान इतना सस्ता देने का काम कर रही है कोर्निश टाउन सेंटर की कॉर्नवाल काउंसिल। ऐसा ऑफर सिर्फ उनके लिए ही है, जो घर न मिल पाने के कारण परेशान चल रहे हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए यह काउंसिल आगे आया है और उन्हें घर उपलब्ध करवाने के लिए इतनी किफायती कीमत पर ऑफर दे रहा है। ये घर जितने खूबसूरत हैं, उतने ही सस्ते भी मिल रहे हैं। इस ऑफर के बाद पूरा देश ही इन मकानों को खरीदने की होड़ में लग गया है। लेकिन इन घरों को हर कोई खरीद नहीं सकता है।

कहां और कितने सस्ते में मिल जाएंगे घर

अब आपको बता दें कि ऐसा ऑफर हमारे देश भारत में नहीं मिल रहा है। यह ऑफर इंग्लैंड में चल रहा है। वहीं, इतने सस्ते घर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिनकी कीमत सिर्फ 103 रुपए ही है। मतलब इंग्लैंड में एक पाउंड में ही घर खरीदने का सपना पूरा हो सकती है। इन घरों की कीमत 6.6 करोड़ रुपए है।

कितने घर 100 रुपए में मिलेंगे

इंग्लैंड में 103 रुपए में सिर्फ 11 मकान मिल रहे हैं। कॉर्नवाल काउंसिल लोगों को इन घरों को उपलब्ध करवा रही है। ये सभी 11 कोस्टगार्ड फ्लैट्स थ्री सीज कम्युनिटी लैंड ट्रस्ट को दिए गए हैं। काउंसलिंग के प्रेसीडेंट CLLR डेविड ने बताया कि ये सभी घर ओपन मार्केट में नहीं बेचे गए हैं। इस ऑफर का मकसद सिर्फ मदद करना और हर किसी को घर उपलब्ध करवाना है।

इसे भी पढ़ें

सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली वर्ल्ड की 10 कंपनियां, लिस्ट में भारत भी