Roshni Nadar Malhotra: हुरुन इंडिया 2025 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में नादर परिवार का नाम है। 4.7 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति वाले इस परिवार के कारोबार को रोशनी नादर मल्होत्रा संभाल रहीं हैं। वह एचसीएल की CEO और अध्यक्ष हैं।

Hurun India 2025 Richest Families: हुरुन इंडिया 2025 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में नादर परिवार का नाम प्रमुखता से लिया गया है। इसमें अंबानी और अडाणी परिवार शीर्ष पर हैं। वहीं, नादर परिवार ने भी टॉप 10 में जगह बनाई है। 4.7 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति वाले इस परिवार का नेतृत्व रोशनी नादर मल्होत्रा कर रहीं हैं। रोशनी की गिनती भारत के टॉप 5 अमीर लोगों में होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति हैं रोशनी नादर मल्होत्रा

रोशनी नादर मल्होत्रा एचसीएल के संस्थापक शिव नादर की बेटी हैं। वह भारत की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्हें एचसीएल कॉर्पोरेशन और वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट्स (वामा दिल्ली) में अपने पिता शिव नादर की 47% हिस्सेदारी मिली है। रोशनी एचसीएल की CEO और अध्यक्ष हैं। वह शिव नादर की इकलौती संतान हैं। जुलाई 2020 में एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष का पद संभाला था।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं रोशनी नादर?

रोशनी नादर का जन्म 1982 में नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने वसंत वैली स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गईं। उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से रेडियो, टेलीविजन और फिल्म पर केंद्रित संचार में डिग्री हासिल की। बाद में केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से सामाजिक उद्यम प्रबंधन और रणनीति में विशेषज्ञता के साथ एमबीए किया।

दो बच्चों की मां हैं रोशनी नादर

रोशनी नादर मल्होत्रा का विवाह एचसीएल हेल्थकेयर के उपाध्यक्ष शिखर मल्होत्रा से हुआ है। वह संतुलित जीवन जीती हैं। उनके दो दो बेटे अरमान और जहान हैं। वह शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं। यह ट्रस्ट शिक्षा पर केंद्रित है। इसने भारत के कुछ टॉप कॉलेजों और स्कूलों की स्थापना की है।

कितनी है रोशनी नादर की संपत्ति?

रोशनी को HCL में पिता की हिस्सेदारी मिली है। इससे रोशनी की कुल संपत्ति में भारी वृद्धि हुई है। वह भारत की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति बन गई हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडिया लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी 88.1 बिलियन डॉलर (7.70 लाख करोड़ रुपए) के साथ पहले स्थान पर हैं। गौतम अडानी 68.9 बिलियन डॉलर (6.02 लाख करोड़ रुपए) के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रोशनी नादर के पास 35.9 बिलियन डॉलर (3.13 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति है।

यह भी पढ़ें- भारत में 134 लाख करोड़ के बिजनेस पर सिर्फ 300 घरानों का कब्जा, एक नंबर पर अंबानी परिवार

इस समय वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट्स के पास HCLTech में 44.71% हिस्सेदारी है। इसका मूल्य लगभग 186,782 करोड़ रुपए है। बीएसई आईटी फर्मों में वामा दिल्ली के पास दूसरी सबसे अधिक मूल्यवान प्रमोटर हिस्सेदारी है। यह भारत की टॉप 30 मिडकैप कंपनियों में नौवें स्थान पर है।