जाने-माने बिजनेसमैन लक्ष्मी निवास मित्तल (LN Mittal) 73 साल के हो गए हैं। 15 जून, 1950 को राजस्थान के चुरू जिले की सादुलपुर तहसील में जन्मे मित्तल भारत के 5वें सबसे अमीर शख्स हैं।

Lakshmi Niwas Mittal Birthday: मशहूर बिजनेसमैन लक्ष्मी निवास मित्तल (LN Mittal) 73 साल के हो गए हैं। 15 जून, 1950 को राजस्थान के चुरू जिले की सादुलपुर तहसील में पैदा हुए मित्तल भारत के 5वें सबसे अमीर शख्स हैं। 2023 में मित्तल की कुल नेटवर्थ 17.3 बिलियन डॉलर है। मित्तल के परिवार की बात करें तो उनके 2 बच्चे हैं। एलएन मित्तल की पत्नी का नाम ऊषा मित्तल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आदित्य और वनीशा के पिता हैं लक्ष्मी मित्तल

लक्ष्मी निवास मित्तल (Lakshmi Niwas Mittal) के बेटे का नाम आदित्य मित्तल है। वहीं उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम वनीशा मित्तल (Vanisha Mittal) है। वनीशा उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब 2004 में उनकी शादी में मित्तल ने करीब 400 करोड़ रुपए खर्च किए थे। वनीशा की शादी फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई थी। हालांकि, ये शादी लंबे समय तक नहीं टिकी और 2014 में इनका तलाक हो गया।

दुनिया के टॉप-100 अमीरों में शामिल हैं LN Mittal

LN Mittal दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलर मित्तल के CEO और चेयरमैन भी हैं। मित्तल अब ब्रिटेन में रहते हैं, लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता भी है। मित्तल दुनिया के टॉप-100 अमीर लोगों में शुमार हैं। 

राजस्थान से कोलकाता शिफ्ट हुआ परिवार

लक्ष्मी निवास मित्तल (Lakshmi Niwas Mittal) के पिता की कोलकाता में एक स्टील मिल थी। इसके चलते 60 के दशक में उनकी फैमिली कोलकाता शिफ्ट हो गई थी। लक्ष्मी मित्तल ने सेंट जेवियर्स कॉलेज पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की कंपनी में बतौर ट्रेनी काम करना शुरू किया था। बाद में मित्तल ने इंडोनिशिया में अपनी स्टील कंपनी खोल ली।

आलीशान घर के मालिक हैं LN Mittal

लक्ष्मी निवास मित्तल (Lakshmi Niwas Mittal) लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके पास लंदन के केंसिंग्टन गार्डन में 1.30 लाख वर्ग फीट में फैला आलीशान घर है। मित्तल ने इस घर को 2008 में बेटे आदित्य को गिफ्ट देने के लिए खरीदा था। इसके अलावा भारत के कई बड़े शहरों में भी उनके बंगले हैं।

ये भी देखें : 

मित्तल ने बेटी की शादी में पानी की तरह बहाया पैसा, बनी थी दुनिया की दूसरी सबसे महंगी रॉयल वेडिंग