भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 600 बिलियन डॉलर के नीचे आ गया है। RBI ने 18 अगस्त 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान का डेटा जारी किया है, जिसके मुताबिक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.27 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 594.88 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।

India Forex Exchange Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 600 बिलियन डॉलर के नीचे आ गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 18 अगस्त 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान का डेटा जारी किया है, जिसके मुताबिक, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.27 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 594.88 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। बता दें कि इससे पहले वाले हफ्ते में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 602.16 बिलियन डॉलर था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 18 अगस्त, 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी करेंसी एसेट्स में 6.61 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इसके साथ ही ये 527.78 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके अलावा गोल्ड रिजर्व 515 मिलियन डॉलर घटकर 43.82 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। IMF के रिजर्व में भी 25 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है और ये अब 5.072 बिलियन डॉलर रह गया है।

विदेशी मुद्रा भंडार में क्यों आई गिरावट?

अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ हफ्तों से विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शेयर बाजार में जमकर बिकवाली की। इसके चलते एक समय डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 83 के लेवल से भी नीचे चला गया था। ऐसे में रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई को डॉलर बेचने पड़े, जिसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है।

अक्टूबर, 2021 में सबसे ज्यादा था विदेशी मुद्रा भंडार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में सबसे ज्यादा 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड लेवल पर था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट आई और ये लगातार 600 अरब डॉलर के आसपास बना हुआ है। बता दें कि रूस-यूक्रेन की जंग शुरू होने के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में कमी देखने को मिली थी और एक वक्त पर ये 525 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था।

दुनिया के टॉप-5 सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार वाले देश

1- चीन - 3384 अरब डॉलर

2- जापान - 1,253 अरब डॉलर

3- स्विट्जरलैंड - 898 अरब डॉलर

4- भारत - 594.88 अरब डॉलर

5- रूस - 585 अरब डॉलर

ये भी देखें : 

पाकिस्तान से 170 गुना ज्यादा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार