भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। 12 मई 2023 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.55 बिलियन डॉलर की तेजी के साथ 599.53 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। बता दें कि ये एक साल का उच्चतम स्तर है। 

India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। 12 मई 2023 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.55 बिलियन डॉलर की तेजी के साथ 599.53 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले दो हफ्तों के दौरान RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में 11.7 बिलियन डॉलर की तेजी आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिछले हफ्ते 595.98 बिलियन डॉलर था विदेशी मुद्रा भंडार

बता दें कि पिछले सप्ताह भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.2 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 595.98 बिलियन डॉलर पर था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, 12 मई को खत्म हुए हफ्ते में स्वर्ण भंडार 3.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.4 अरब डॉलर हो गया। भारत का केंद्रीय बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रुपये में तेजी से होने वाले बदलाव को रोकने के लिए हाजिर और वायदा बाजारों में हस्तक्षेप करता है। ऐसे में विदेशी मुद्रा भंडार में होने वाला मूल्यांकन भी इसके लाभ या हानि से उत्पन्न होता है।

18 महीने पहले रिकॉर्ड हाई पर था फॉरेक्स रिजर्व

बता दें कि 18 महीने पहले यानी अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड लेवल तक पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट आई और ये 600 अरब डॉलर के नीचे आ गया। लेकिन, अब जिस तेजी से इसमे सुधार हो रहा है, उसे देखकर तो लगता है कि जल्द ही विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर 600 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगा।

क्या है विदेशी मुद्रा भंडार?

विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) एक इमरजेंसी फंड होता है, जो कि किसी भी देश के सेंट्रल बैंक के पास रखा जाता है। फॉरेक्स रिजर्व के रूप में कैश के अलावा, बॉन्ड, सोना और दूसरी कई चीजें भी शामिल होती हैं। फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व को हमेशा अमेरिकी डॉलर में रखा जाता है, क्योंकि ये दुनिया की सबसे ज्यादा चलने वाली करंसी है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा धन भी विदेशी मुद्रा भंडार का ही पार्ट होता है।

इन 5 देशों के पास सबसे ज्यादा Forex Reserves

1- चीन - 3379 अरब डॉलर

2- जापान - 1,265 अरब डॉलर

3- स्विट्जरलैंड - 894 अरब डॉलर

4- भारत - 599.53 अरब डॉलर

5- रूस - 599.20 अरब डॉलर

ये भी देखें : 

पाकिस्तान से इतने गुना ज्यादा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, पहुंचा 9 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर