New IPOs This Week : इस हफ्ते (28 जुलाई से 1 अगस्त) शेयर बाजार में IPO की बहार है। कुल 14 कंपनियां अपना IPO लॉन्च कर रही हैं, जिनमें से 5 मेनबोर्ड और 9 SME सेगमेंट की हैं। कंपनियों का टारगेट 7,300 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाने का है। देखें लिस्ट...
IPOs This Week : अगर आप IPO में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए गोल्डन चांस हो सकता है। 28 जुलाई से शुरू हो चुके कारोबारी हफ्ते में 14 नए आईपीओ खुलेंगे और 11 कंपनियों की लिस्टिंग होगी। इनमें से 5 मेनबोर्ड आईपीओ और 9 SME सेगमेंट के हैं। कुल मिलाकर, कंपनियां आईपीओ के जरिए बाजार से 7,300 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से IPO, कितने का साइज और किस तारीख को ओपन होंगे?
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

मेनबोर्ड सेगमेंट के 5 बड़े IPO
| कंपनी | ओपनिंग डेट | IPO साइज |
|---|---|---|
| लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस | 29 जुलाई | 254 करोड़ रुपए |
| आदित्य इन्फोटेक | 29 जुलाई | 1,300 करोड़ रुपए |
| NSDL | 30 जुलाई | 4,011 करोड़ रुपए |
| श्री लोटस डेवेलपर्स | 30 जुलाई | 792 करोड़ रुपए |
| M&B इंजीनियरिंग | 30 जुलाई | 650 करोड़ रुपए |
कौन-कौन से IPO का सबसे ज्यादा इंतजार?
- NSDL सबसे बड़ा आईपीओ ला रही है, जिसका प्राइस बैंड 760-800 रुपए तय किया गया है। कंपनी का टारगेट 4,011 करोड़ जुटाने का है।
- आदित्य इन्फोटेक (CP Plus ब्रांड) के आईपीओ का प्राइस बैंड 640-675 रुपए तय है। कंपनी का प्लान 1,300 करोड़ जुटाने का है।
- लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस ने ₹150–158 का प्राइस बैंड तय किया है।
इसे भी पढ़ें- 1 लाख लगाए, 10 करोड़ पाए! शेयर मार्केट का सुपरस्टार बना ₹4 वाला स्टॉक
SME सेगमेंट के 9 IPO खुलने जा रहे हैं
| कंपनी | ओपनिंग डेट | IPO साइज |
|---|---|---|
| ओमिया मोबाइल | 28 जुलाई | 24.88 करोड़ रुपए |
| रेपोनो | 28 जुलाई | 26.68 करोड़ रुपए |
| कायक्टर्स फैब्रिक्स | 29 जुलाई | 69.81 करोड़ रुपए |
| टायोन नेटवर्क्स | 30 जुलाई | 20.5 करोड़ रुपए |
| मेहुल कलर्स | 30 जुलाई | 21.66 करोड़ रुपए |
| बीडी इंडस्ट्रीज | 30 जुलाई | 45.36 करोड़ रुपए |
| रेनॉल्ट पॉलिकेम | 31 जुलाई | 25.77 करोड़ रुपए |
| कैश युम्मा ड्राइव | 31 जुलाई | 60.79 करोड़ रुपए |
| फ्लाइएसबीएस एविएशन | 1 अगस्त | अभी खुलासा नहीं |
इसे भी पढ़ें- IEX से खतरा, Cipla में कमाल? ब्रोकरेज रिपोर्ट्स से बदला शेयर मार्केट का मिजाज
इस हफ्ते 11 कंपनियों की लिस्टिंग, आपके पोर्टफोलियो में कौन-कौन?
| सेगमेंट | कंपनी | लिस्टिंग डेट |
|---|---|---|
| SME | सेबी इंफ्रा लॉजिस्टिक्स | 28 जुलाई |
| SME | स्वास्तिक कास्टेल | 28 जुलाई |
| SME | मोनार्क सर्वेयर्स | 29 जुलाई |
| SME | टीपीएससी इंडिया | 30 जुलाई |
| मेनबोर्ड | इंडिया शॉप स्पेसेस | 30 जुलाई |
| मेनबोर्ड | जीएनर्जी इलेक्ट्रॉनिक्स | 30 जुलाई |
| मेनबोर्ड | ब्रिगेड होटल वेंचर्स | 31 जुलाई |
| मेनबोर्ड | शांति गोल्ड इंटरनेशनल | 1 अगस्त |
| SME | पटेल केम स्पेशलिटीज | 1 अगस्त |
| SME | श्री रेफ्रिजेरेशंस | 1 अगस्त |
| SME | सेलोव्रैप इंडस्ट्रीज | 1 अगस्त |


