- Home
- Business
- Money News
- PHOTOS: ननद-भाभी बनने से पहले बचपन की दोस्त थीं ईशा अंबानी-श्लोका मेहता, आकाश की साली के साथ पढ़ी हैं ईशा
PHOTOS: ननद-भाभी बनने से पहले बचपन की दोस्त थीं ईशा अंबानी-श्लोका मेहता, आकाश की साली के साथ पढ़ी हैं ईशा
Isha Ambani-Shloka Mehta Childhood Pics: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और बहू श्लोका भले ही अब ननद-भाभी के रिश्ते में हैं, लेकिन दोनों काफी पहले से एक-दूसरे को जानती थीं। ईशा और श्लोका चाइल्डहुड फ्रेंड हैं। सोशल मीडिया पर इनके बचपन की तस्वीरें मौजूद हैं।

अंबानी खानदान में ननद-भाभी की जोड़ी यानी ईशा-श्लोका बचपन की फ्रेंड हैं। श्लोका और ईशा अंबानी ने मुंबई में एक ही स्कूल से पढ़ाई की है।
दोनों के बचपन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम फैन पेज पर मौजूद हैं, जिनमें इनकी क्लोज बॉन्डिंग को साफ देखा जा सकता है।
श्लोका मेहता की ननद बनने से पहले ईशा अंबानी ने वोग को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि श्लोका हमेशा हमारी फैमिली का हिस्सा रही हैं।
ईशा अंबानी के मुताबिक, श्लोका मेहता की बहन दीया मेहता और मैं सनफ्लावर और जेबी स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ते थे। हम दोनों पिछले 25 साल से एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड हैं।
ईशा के मुताबिक, जब मैंने धीरुभाई अंबानी स्कूल ज्वॉइन किया तो मेरी क्लास अपग्रेड हो गई और मैं श्लोका की क्लास में पहुंच गई। इसलिए मैं उनकी ननद से ज्यादा तीसरी बहन की तरह हूं।
ईशा अंबानी और श्लोका मेहता की बॉन्डिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईशा जब उदयपुर में एक शादी में शामिल हुई थीं तो इस दौरान उन्होंने भाभी श्लोका की पिंक कलर की ड्रेस उधार ली थी।
बता दें कि 9 मार्च, 2019 को श्लोका मेहता अंबानी परिवार की बहू और ईशा की भाभी बनीं। श्लोका और आकाश एक बेटे पृथ्वी अंबानी के पिता हैं। पृथ्वी का जन्म 10 दिसंबर, 2020 को हुआ था।
वहीं, ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर, 2018 को आनंद पीरामल से हुई। ईशा अंबानी पीरामल ग्रुप के स्वाति-अजय पीरामल की बहू बनी हैं।
ये भी देखें :
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News