मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बिजनेस वुमन बन चुकी हैं, उनकी लीडरशिप में कई ब्रांड लॉन्च किये हैं, जो इंडियन मार्केट में तहलका मचा रहे हैं। आप भी जानें उनके बारे में।

DID YOU
KNOW
?
खेल से बिजनेस तक
यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीम में थीं ईशा अंबानी। वह एक ट्रेंड पियानोवादक भी हैं। इन्होंने IVF तकनीकि से जुड़वा बच्चों (एक बेटा-एक बेटी) को जन्म दिया था।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं, उनका बिनजेस वर्ल्ड वाइड फैला हुआ है, पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) से लेकर बेटे आकाश और अनंत अंबानी भी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं हालांकि इन सबके बीच अगर किसी की चर्चा होती है तो वह ईशा अंबानी (Isha Ambani) हैं, जो दो बच्चों की मां बनने के बाद भी बिजनेस वर्ल्ड में सक्रिय हैं। इतना ही नहीं, वह लगातार ग्रोथ भी रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे में आज आपको बताएंगे, ईशा अंबानी ने भारत में लॉन्च किये हुए 5 ब्रांड्स के बारे में, जो अब लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

AJIO

ईशा अंबानी के नेतृत्व में अजियो को 2016 में लॉन्च किया गया था, जो आज भारत का सबसे पॉपुलर फैशन प्लेटफॉर्म बन चुका है। यहां पर मीडियम रेंज में वेस्टर्न और ट्रेंडी क्लोथ खरीदें जा सकते हैं, साथ में एथनिक वियर का बढ़िया कलेक्शन देखने को मिलता है।

क्यों फेमस हुआ- टाटा के Zudio के तरह किफायती दामों में ट्रेंडी कलेक्शन उपलब्ध कराना।

Reliance Trends

रिलायंस ट्रेंड की भारत में बड़ी चेन मिल जाएगी, इसे रिब्रांड करने का क्रेडिट ईशा अंबानी को जाता है। यूथ और मिडिल क्लास फैमिली की च्वाइज पर फोकस किया गया, जिस वजह से लोग आकर्षित हुए।

खासियत- किफायती फैशन के साथ लोगों का ब्रांड भरोसा

Tira Beauty

 ईशा अंबानी ने ब्यूटी और स्किनकेयर में निवेश करते हुए 2023 में Tira Beauty की शुरुआत की थी, ये खासकर लड़कियों को पसंद आ रहा हैं, यहां पर एक से बढ़कर वुमन सेंट्रिक प्रोडेक्ट सेल और ऑफर में खरीदें जा सकते हैं। आज ये Nykaa को कड़ी टक्कर दे रहा है।

खासियत- स्किनकेयर और ब्यूटी प्रोडक्ट पर फोकस

ये भी पढ़ें- अंबानी के एंटीलिया के वो 10 टॉप सीक्रेट, जो अंदर रहने वालों को भी नहीं पता!

Hamleys India

Hamleys ब्रिटिश टॉय कंपनी है, जिसे बीते सालों रिलायंस ने खरीदा था। भारतीय बाजार में इसे पेश करने के लिए ईशा अंबानी ने रिडिजाइन किया। आज के समय में ये केवल बच्चों के लिए टॉय स्टोर नहीं बल्कि फुल फैमिली स्पॉट बन चुका है।

Freshpik

इस लग्जरी ब्रांड को 2021 में ईशा अंबानी ने लॉन्च किया, जो प्रीमियम ग्रॉसरी पर फोकस करता हैं। ये प्लेटफॉर्म उन लोगों के लिए हैं जो हेल्दी और हाई-क्वालिटी चीजें पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें- ये 7 बिजनेस संभालती हैं नीता अंबानी

अभी ईशा अंबानी क्या करती हैं ?

ईशा अंबानी बच्चों की परवरिश के साथ पिता मुकेश अंबानी के बिजनेस में हाथ बंटवा रही हैं, वह लगातार बिजनेस वर्ल्ड में सक्रिय हैं।

ईशा अंबानी की नेटवर्थ कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की नेटवर्ट करीब 830 करोड़ रुपए के आसपास है।