पृथ्वी से सूर्य की दूरी वैसे तो करीब 15 करोड़ किलोमीटर है। आदित्य एल1 इस दूरी का सिर्फ 1 प्रतिशत ही तय कर रहा है। इतनी दूरी से भी सूर्य के बारें में काफी कुछ जानने को मिल सकता है। इधर, आदित्य एल1 की लॉन्चिंग लाइव दिखाने के खास इंतजाम किए गए है।

बिजनेस डेस्क : ISRO का मिशन सूर्य Aditya L1 लॉन्च होने को तैयार है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि आदित्य एल1 अपनी उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्चिंग की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। भारत के सूर्य मिशन को लेकर देश ही नहीं दुनियाभर में दिलचस्पी बढ़ी हुई है। आदित्य एल1 की लॉन्चिंग देखने का हर कोई इंतजार कर रहा है। तो चलिए जानते हैं कब, कहां और कैसे बिल्कुल फ्री में आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग देख सकते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूर्य मिशन आदित्य L1 कितने बजे लॉन्च होगा

आज से आदित्य-एल1 के लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 2 सितंबर, 2023 की सुबह 11.50 बजे यह मिशन आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। इसकी पूरी तैयारियां इसरो ने कर ली है। बस कुछ घंटों बाद भारत की ताकत अंतरिक्ष में कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगी।

आदित्य L1 का लॉन्च कहां देख सकेंगे

चंद्रयान 3 की तरह ही आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग को दुनियाभर में दिखाने का इंतजाम इसरो ने कर रखी है। ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। वहीं, श्रीहरिकोटा केंद्र से लाइव दिखाने के लिए व्यू गैलरी की सीटें बुक करने का भी ऑप्शन दिया गया था। हालांकि, सीटें सीमित थी तो रजिस्ट्रेशन के कुछ ही समय में बफुल हो गई। इसके अलावा आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग इसरो के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीम होगी।

आदित्य एल 1 से क्या फायदा होगा

इसरो की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, सूर्य हमारे सबसे नजदीक का तारा है। इसका अध्ययन कर तारों के बारें में काफी जानकारी मिल सकती है। इससे आकाश गंगा और खगोल विज्ञान की कई गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है। पृथ्वी से सूर्य की दूरी वैसे तो करीब 15 करोड़ किलोमीटर है। आदित्य एल1 इस दूरी का सिर्फ एक प्रतिशत ही तय कर रहा है। हालांकि, इतनी दूरी से भी सूर्य के बारें में काफी कुछ जानने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें

आप भी लाइव देख सकते हैं आदित्य L1 की लॉन्चिंग, जानें कहां और कब करें रजिस्ट्रेशन