MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • घर बनवाना हो या जाना हो विदेश, 15 सितंबर से पहले भर लें ITR

घर बनवाना हो या जाना हो विदेश, 15 सितंबर से पहले भर लें ITR

ITR Benefits : इनकम टैक्स रिटर्न भरने की लास्ट डेट 15 सितंबर है और अगर आपने अभी तक इसे नहीं भरा है, तो आप 5 बड़े फायदे मिस कर सकते हैं। चाहे आप टैक्स के दायरे में आते हैं या नहीं, आईटीआर फाइल जरूर करना चाहिए, वरना कई नुकसान हो सकते हैं।

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Aug 27 2025, 05:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
लोन और फाइनेंशियल सर्विस में आसानी
Image Credit : freepik

लोन और फाइनेंशियल सर्विस में आसानी

ITR आपके इनकम प्रूफ के तौर पर काम करता है। चाहे हो होम लोन, पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन, बैंक और NBFC इसे मानते हैं। अगर आप नियमित रूप से ITR फाइल करते हैं, तो लोन अप्रूवल तेज और आसान होता है। ITR होने से आपकी फाइनेंशियल प्रोफाइल मजबूत दिखती है, जिससे कई अन्य सर्विसेज भी आसानी से मिलती हैं।

25
फॉरेन ट्रिप या वीजा एप्लीकेशन आसान
Image Credit : Wirestock@freepik

फॉरेन ट्रिप या वीजा एप्लीकेशन आसान

अगर आप विदेश यात्रा या पढ़ाई के लिए वीजा लेने वाले हैं, तो पिछले 3-5 साल का ITR रिकॉर्ड मांगा जा सकता है। इससे पता लगाया जाता है कि आपकी फाइनेंशियल कंडीशन कितनी मजबूत है। बिना ITR, आपके वीजा आवेदन में देरी या रिजेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

35
टैक्स रिफंड मिलता है
Image Credit : Asianet News

टैक्स रिफंड मिलता है

अगर आपकी सैलरी या इनकम पर TDS कट चुका है, तो रिफंड पाने के लिए ITR फाइल करना जरूरी है। आईटीआर फाइल करने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपका असेसमेंट करता है। अगर रिफंड बनता है, तो यह सीधे आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।

45
निवेश में घाटा एडजस्ट करना आसान
Image Credit : Asianet News

निवेश में घाटा एडजस्ट करना आसान

अगर आप शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं और नुकसान हुआ है, तो इसे अगले साल कैरी फॉरवर्ड कराने के लिए समय पर ITR फाइल करना जरूरी है। इससे अगले साल का कैपिटल गेन घट जाएगा और टैक्स की बचत होगी। एक स्मार्ट निवेशक हमेशा समय रहते ITR फाइल करता है।

55
बड़े बीमा कवर में जरूरी
Image Credit : Getty

बड़े बीमा कवर में जरूरी

अब इंश्योरेंस कंपनियां भी बड़े टर्म प्‍लान लेने वालों से उनकी ITR रिसिप्‍ट मांगती हैं। वे आईटीआर से ही आपके इनकम सोर्स और उनकी नियमितता की जांच करती हैं। इससे आपको क्लेम करने और कई चीजों में आसानी होती है।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
इनकम टैक्स
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved