जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का 16 मई की सुबह 3 बजे निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि अनीता गोयल का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई में होगा। 

Jet Airways Founder Naresh Goyal Wife Anita Goyal Passed Away: जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का गुरुवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर से लड़ रही थीं। अनीता गोयल का अंतिम संस्कार गुरुवार 16 मई को मुंबई में किया जाएगा। बता दें कि ED ने सितंबर, 2023 में नरेश गोयल को 538.62 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें हाल में अंतरिम जमानत मिली थी और आखिरी वक्त में वो पत्नी के साथ थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनीता गोयल की बीमारी देखते हुए कोर्ट ने दी थी जमानत

बता दें कि नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल पर 538.62 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। ये रकम केनरा बैंक ने जेट एयरवेज को लोन के तौर पर दी थी। अनीता गोयल को नवंबर, 2023 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उनकी बीमारी और उम्र को देखते हुए स्पेशल कोर्ट ने उसी दिन जमानत पर रिहा कर दिया था।

जेट एयरवेज की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट थीं अनीता गोयल
अनीता गोयल जेट एयरवेज की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट थीं। 2015 में उन्हें नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया लेकिन वो बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल रहीं। जेट एयरवेज पर केनरा बैंक का 538.62 करोड़ रुपए का लोन बकाया था। नवंबर, 2022 में केनरा बैंक ने नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की। इसके बाद मई, 2023 में दोनों के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज किया था। सितंबर, 2023 में ईडी ने नरेश गोयल और नवंबर, 2023 में उनकी पत्नी अनीता गोयल को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अनीता की हेल्थ को देखते हुए उसी दिन जमानत मिल गई थी। बाद में 6 मई को इलाज के लिए नरेश गोयल को भी 2 महीने की जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

कभी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन थी Jet Airways
2007 में एयर सहारा को टेकओवर करने के बाद 2010 तक जेट एयरवेज देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी थी। हालांकि, धीरे-धीरे कंपनी की दिक्कतें बढ़ने लगीं और 2019 में नरेश गोयल को अपना पद छोड़ना पड़ा। इसके साथ ही इसी साल 17 अप्रैल 2019 से जेट एयरवेज का संचालन भी बंद हो गया।

ये भी देखें : 

देश की चौथी सबसे अमीर बनीं सावित्री जिंदल, सामने आई धनकुबेरों की नई List