MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Upcoming Cars: Kia Electric से BMW 2 Series तक, जुलाई में लॉन्च होंगी ये कारें, जानें कीमत

Upcoming Cars: Kia Electric से BMW 2 Series तक, जुलाई में लॉन्च होंगी ये कारें, जानें कीमत

क्या आप नई कार लेना चाहते हैं। पेट्रोल की कीमत को देखते हुए EV का रुख करना चाहते हैं। अगर हां, तो जुलाई महीना आपके लिए खास हो सकता है। Kia से लेकर BMW तक कई कंपनियां अपनी नई कारें लॉन्च करने जा रहीं हैं या भारतीय बाजार में पेश करने जा रहीं हैं।

3 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : Jun 30 2025, 12:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
किआ कैरेंस क्लैविस इलेक्ट्रिक (Kia Carens Clavis Electric)
Image Credit : kia.com

किआ कैरेंस क्लैविस इलेक्ट्रिक (Kia Carens Clavis Electric)

संभावित कीमत: 16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)

किआ ने मई 2025 में किआ कैरेंस क्लैविस का ICE (internal combustion engine) वर्जन पेश किया था। अब कंपनी किआ कैरेंस क्लैविस का इलेक्ट्रिक वर्जन भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। इसे 15 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाना है।

किआ कैरेंस क्लैविस ईवी के कुछ टेस्ट म्यूल्स को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी टेस्ट करते हुए देखा गया है। इसका डिजाइन पेट्रोल से चलने वाली क्लैविस जैसा ही होगा। ईवी वर्जन में कुछ बदलाव हैं। इसमें एरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और बेहतर एरोडायनामिक्स के लिए ट्वीक्ड बंपर दिए गए हैं।

किआ क्लैविस इलेक्ट्रिक को ICE मॉडल से अलग करने के लिए एक अलग केबिन थीम के साथ पेश कर सकती है। क्लैविस की तुलना में इसमें कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि इस कार की रेंज 500km तक होगी।

24
एमजी साइबरस्टर (MG Cyberster)
Image Credit : X-@MGmotor

एमजी साइबरस्टर (MG Cyberster)

संभावित कीमत: 80 लाख रुपए

एमजी साइबरस्टर को जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें दोनों तरफ 2 कैंची दरवाजे हैं। 20 इंच के एलॉय व्हील, तीर के आकार की एलईडी टेल लाइट और पीछे की तरफ एक एलईडी लाइटबार है।

साइबरस्टर के डैशबोर्ड पर चार स्क्रीन (दो 7-इंच स्क्रीन, एक 10.25-इंच टचस्क्रीन और AC कंट्रोल के लिए एक और डिस्प्ले) हैं। इसके कॉकपिट का डिजाइन हवाई जहाज जैसा है। इसमें 6 एयरबैग और लेवल-2 ADAS सूट है। यह ड्राइवर को नींद आने का पता लगा लेता है। लेन कीप असिस्ट जैसी सुविधाएं भी हैं।

भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल 77 kWh बैटरी पैक विकल्प से लैस होगा। यह दोनों एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा होगा। इसका संयुक्त आउटपुट 510 PS और 725 Nm है। इसकी रेंज 443 किलोमीटर बताई गई है। कीमत 80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है। प्री-बुकिंग अभी चल रही है।

Related Articles

Related image1
Maruti की धांसू फीचर्स वाली कार ने मचाया तहलका, सिर्फ 8500 मंथली EMI पर लाएं घर
Related image2
फॉर्च्यूनर से लेकर स्कॉर्पियो तक, ये रही नेताओं की 5 सबसे पसंदीदा कार
34
MG M9
Image Credit : X-@MGSelectIndia

MG M9

संभावित कीमत: 70 लाख रुपए

MG M9 को भी जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी एक EV है। बड़ी MPV की तरह इसमें साफ-सुथरे डिजाइन एलिमेंट्स के साथ बॉक्सी सिल्हूट है। प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स, आइब्रो के आकार की LED DRLs, इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर, एयरोडायनामिक डिजाइन वाले 19-इंच के अलॉय व्हील और कनेक्टेड LED टेल लाइट्स दिए गए हैं।

केबिन की बात करें तो इसमें लेयर्ड डिजाइन के साथ डुअल-टोन ब्लैक और टैन डैशबोर्ड है। ऑनबोर्ड फीचर्स में डुअल डिजिटल डिस्प्ले, आगे के यात्रियों के लिए सिंगल-पैन सनरूफ और पीछे के यात्रियों के लिए पैनोरमिक सनरूफ है। इसमें 3-जोन ऑटो एसी, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, मसाज फंक्शन वाले वेंटिलेटेड फ्रंट और मिडिल रो सीटें हैं। सेफ्टी की बात करें तो यह कार मल्टीपल एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और लेवल-2 ADAS सूट से लैस है। दावा है कि इस कार का रेंज 430 किलोमीटर है।

44
BMW 2 सीरीज ग्रैन कूप (BMW 2 Series Gran Coupe)
Image Credit : X-@BMW

BMW 2 सीरीज ग्रैन कूप (BMW 2 Series Gran Coupe)

संभावित कीमत: 46 लाख रुपए

BMW 2 सीरीज ग्रैन कूप में किडनी ग्रिल, नए 18-इंच के अलॉय व्हील और स्लीक LED टेल लाइट्स हैं। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कई रंग विकल्पों के साथ एम्बिएंट लाइटिंग और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें हैं। भारत में लॉन्च किए जाने वाले मॉडल में 178 PS 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 190 PS 2-लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलेंगे।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
ऑटो समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Raghav Chadha Net Worth: राघव चड्ढा की नेटवर्थ ₹50 लाख? पत्नी परिणीति से इतने पीछे AAP सांसद
Recommended image2
Gold Price Today: 1.47 लाख पर रुका सोना, क्या आने वाला है बड़ा उछाल? जानिए सच
Recommended image3
सोना-चांदी बने ‘Gold Rush’! तेजी थमने का नाम नहीं ले रही, 9 शहरों के ताजा रेट चौंकाएंगे
Recommended image4
अनिल अंबानी पर ED का बड़ा शिकंजा? मुंबई में 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी-Yes Bank से जुड़ा है कनेक्शन
Recommended image5
Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Related Stories
Recommended image1
Maruti की धांसू फीचर्स वाली कार ने मचाया तहलका, सिर्फ 8500 मंथली EMI पर लाएं घर
Recommended image2
फॉर्च्यूनर से लेकर स्कॉर्पियो तक, ये रही नेताओं की 5 सबसे पसंदीदा कार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved