Lakhpati Didi Yojana: लखपति दीदी योजना खासतौर पर महिलाओं के लिए है ताकि वे बिना ब्याज के 5 लाख रुपए तक का लोन लेकर अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकें। इसका मकसद महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना है।
Lakhpati Didi Scheme : क्या आप या आपके आसपास कोई महिला है, जो खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहती है, लेकिन पैसों की वजह से पीछे हट जाती है? अगर हां तो अब ऐसा नहीं होगा। सरकार ने एक ऐसी स्कीम शुरू की है जो महिलाओं को सिर्फ आत्मनिर्भर नहीं, बल्कि बिजनेसवुमन बना सकती है। इस योजना का नाम 'लखपति दीदी' है। सरकार का टारगेट है कि 2025 तक 3 करोड़ महिलाएं इस योजना से जुड़ें और ‘लखपति दीदी’ बनें। आइए जानते हैं क्या है ये योजना और इससे महिलाओं को कैसे हेल्प मिलती है?
'लखपति दीदी स्कीम' क्या है?
इस स्कीम को केंद्र सरकार ने साल 2023 में शुरू की थी। इसका मकसद महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए बिना ब्याज लोन देना और उन्हें बिज़नेस वुमन बनने के रास्ते पर आगे बढ़ाना है। इस योजना के तहत महिलाएं 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन ले सकती हैं, वो भी बिना ब्याज। यानी आपको कुछ भी एक्स्ट्रा चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पैसे से आप कोई भी छोटा बिजनेस शुरू कर सकती हैं, जैसे सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, गाय-भैंस पालन, दुकान खोलना या कोई भी अपना काम।
स्किल सीखें, लोन पाएं, बिजनेस बढ़ाएं
सरकार पहले महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग देती है। फिर जब वो तैयार हो जाती हैं, तो उन्हें 1 लाख से 5 लाख रुपए तक का लोन मिलता है, बिना एक भी रुपए ब्याज लिए। यह योजना खासतौर पर स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups) से जुड़ी महिलाओं के लिए है। इसके जरिए महिलाएं न सिर्फ कमाई करना सीखती हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी एक नई दिशा दे सकती हैं।
कौन सी महिलाएं ले सकती हैं फायदा
- महिला स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) से जुड़ी होनी चाहिए।
- परिवार की सालाना आमदनी 3 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए।
- परिवार के किसी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, फोटो आपके पास होने चाहिए।
Lakhpati Didi Yojana Loan: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले किसी Self Help Group से जुड़ें।
- अपना बिजनेस प्लान बनाएं यानी आप कौन सा काम शुरू करना चाहती हैं।
- यह प्लान आपके ग्रुप के जरिए सरकारी ऑफिस में भेजा जाएगा।
- अधिकारी प्लान को देखकर मंजूरी देंगे।
- मंजूरी मिलने के बाद आपको लोन मिल जाएगा।
